‘हमारा वाला…’, डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत के इंडिया गेट की तारीफ, फिर शेखी बघारते हुए क्या कहा


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (2 फरवरी) को नई दिल्ली के इंडिया गेट की तारीफ की. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने 1921 के युद्ध स्मारक की तस्वीर के साथ लिखा कि भारत का सुंदर विजय मेहराब, हमारा वाला सबसे महान होगा. 

ट्रंप का यह पोस्ट उसके एक दिन बाद आया, जब उन्होंने कहा कि वह वाशिंगटन डीसी में एक विजय मेहराब चाहते हैं और यह अपनी तरह का सबसे बड़ा होना चाहिए. एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिकी राजधानी में ऐसा मेहराब न होना एक अपवाद है.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दुनियाभर में 57 शहर हैं, जिनमें ये है. वाशिंगटन डीसी एकमात्र मेन सिटी है, जहां यह नहीं है. मैं चाहता हूं कि यह सबसे बड़ा हो. हम सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं. वाशिंगटन में फिलहाल कोई विजय मेहराब नहीं है, जबकि कई प्रमुख शहरों ने युद्धों या राष्ट्रीय उपलब्धियों को चिह्नित करने के लिए ऐसी चीजें बनाई गई हैं.

ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि यह मेहराब 4 जुलाई, 2026 को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के समारोहों का हिस्सा होगा. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित स्मारक एक परमानेंट स्ट्रक्चर होगा. दिसंबर में ट्रंप ने पॉलिटिको को बताया था कि उन्हें उम्मीद है कि निर्माण कार्य दो महीने के भीतर शुरू हो सकता है.

वाशिंगटन डीसी में कहां बनेगा विजय मेहराब 
पिछले कुछ महीनों में ट्रंप ने ओवल ऑफिस में प्रस्तावित मेहराब के कई डिज़ाइन दिखाए हैं. व्हाइट हाउस में 20 करोड़ डॉलर के बैंक्वेट हॉल के निर्माण के लिए धन जुटाने वाले दानदाताओं के साथ रात्रिभोज के दौरान उन्होंने स्ट्रक्चर के छोटे मॉडल दिखाए. मॉडल को हाथ में पकड़े हुए ट्रंप ने कहा कि छोटा, मध्यम और बड़ा  कोई भी हो, सभी अच्छे लगते हैं. मुझे तो लगता है कि सबसे बड़ा वाला सबसे अच्छा है. यह डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से प्रेरित है और लिंकन मेमोरियल के सामने पोटोमैक नदी के पार बनने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें 

संसद में उठा बेरोजगारी का मुद्दा, जनार्दन सिंह सिग्नीवाल ने पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या बताया?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *