‘हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम, 22 बार डाला वोट’, राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर बड़ा दावा



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने दावा किया है कि एक ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा चुनाव में सीमा बनकर मतदान किया था. 

राहुल गांधी ने कहा,मैं सबसे पहले गुरु नानक देव जी को याद करना चाहता हूँ, जो मेरे साथ लाखों लोगों की प्रेरणा हैं. हमें हरियाणा चुनाव को लेकर बहुत शिकायतें मिली थीं. हम इसमें डिटेल में गए, जहां हमें भारी गड़बड़ी मिली. मैं देश के युवाओं जेन Z से यही कहना चाहता हूं कि यह आपके भविष्य का सवाल है.

उन्होंने कहा, हरियाणा के एग्जिट पोल में हमारी जीत दिखाई गई. आप यह वीडियो देखिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कह रहे हैं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं, हमारे पास सारी व्यवस्था है.

वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम होने का दावा

राहुल गांधी ने कहा, ”हमने काफी जाच पड़ताल की. देश के युवाओं के यह वोट चोरी देखनी चाहिए. ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा में वोट डाला. ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा में 10 बूथों पर 22 बार मतदान किया. उसका नाम सीमा, सरस्वती, स्वीटी, विमला इत्यादि मिला.”

अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *