‘होर्मजु स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा’, ट्रंप बोले- हमें नहीं चाहिए टोल, ईरान को दी सख्त चेतावनी


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (21 मई 2026) को ईरान के साथ समझौता और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में ईरान से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए दावा किया कि रणनीतिक रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मजु पर अब अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है. उन्होंने कहा कि अमेरिका होर्मुज को पूरा तरह आजाद रखना चाहता है और यहां गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने के ईरान के किसी भी कदम का विरोध करता है.

हम होर्मुज पर टोल नहीं चाहते: डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘हम इस पर विचार कर रहे हैं. हमारी नाकाबंदी के कारण होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूर्ण नियंत्रण है. नाकाबंदी 100 फीसदी प्रभावी रही है. यह लोहे की दीवार की तरह है. कोई भी इसे पार नहीं कर पाया है. यह एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है. हम इसे स्वतंत्र रखना चाहते हैं, हम टोल नहीं चाहते.’ ट्रंप का ये बयान ईरान की आईआरजीसी नौसेना के उस दावे के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि पिछले 24 घंटों में 31 जहाज इस रास्ते से गुजर चुके हैं.

ईरान से एनरिच यूरेनियम लेकर रहेंगे: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान से एनरिच यूरेनियम हर हाल में लेकर रहेगा. वहीं इससे पहले ईरान सुप्रीम लीडर ने कहा था कि एनरिच यूरेनियम किसी सूरत में ईरान से बाहर जाने नहीं देंगे. ट्रंप ने कहा, ‘ईरान अपने पास ज्यादा एनरिच्ड यूरेनियम नहीं रख सकता. एक बार जब यह हमें मिल जाएगा तो हम संभवतः इसे नष्ट कर देंगे. हमें इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन हम ईरान को इसे लेने नहीं देंगे. अभी हम बातचीत कर रहे हैं, और देखते हैं क्या होता है, लेकिन हम इसे किसी न किसी तरह हासिल कर लेंगे. उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.’

अमेरिका ने 20 ईरानी नाविक को लौटाया

अमेरिका के कब्जे में रहे जहाज के 20 ईरानी नाविक गुरुवार को तेहरान लौटे. ये सभी इस्लामाबाद के रास्ते अपने देश लौट पाए. ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ये कई देशों से किए गए कूटनीतिक संवाद के बाद मुमकिन हुआ. ह मामला उस जहाज से जुड़ा है जिसे अमेरिका ने पहले रोककर अपने नियंत्रण में लिया था. बाद में क्षेत्रीय देशों की मध्यस्थता के जरिए नाविकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कार्रवाई के बाद क्रू मेंबर सिंगापुर के आसपास समुद्री क्षेत्र में फंसे हुए थे. जहाज पर 11 पाकिस्तानी और 20 ईरानी नागरिक मौजूद थे.

ये भी पढ़ें : एक और दुश्मन ढेर, पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *