14 जून को होगी ईरान-अमेरिका में डील, राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, साइन होते ही खुलेगा हॉर्मुज


Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच कब होगी डील, इसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. डोनाल्ड ट्रंप ने तारीख का ऐलान कर दिया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर 14 जून को साइन होने वाले हैं. इस डील के साथ ही तुरंत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोल दिया जाएगा. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि प्रस्तावित समझौते का सबसे महत्वपूर्ण पहलू ईरान का परमाणु कार्यक्रम है. ऐसे में यह डील इस बात की गारंटी देगी कि ईरान भविष्य में परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. 

ईरान किसी भी तरह से परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा: ट्रंप

ट्रंप ने इस समझौते को न्यूक्लियर हथियार न बनाने के मुद्दे को प्रमुख कारण माना है. अब ईरान किसी भी माध्यम से परमाणु हथियार हासिल करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ेगा. 

यह भी पढ़ेंः ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरान को परमाणु हथियार खरीदने, डेवलप करने या किसी भी तरीके से हासिल करने की अनुमति नहीं होगी. इससे क्षेत्र में स्थिरता बढ़ेगी. समझौते पर हस्ताक्षर होने के साथ ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को खोल दिया जाएगा. 

सोशल मीडिया ट्रुथ पर ट्रंप ने किया डील होने का दावा

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि अमेरिका भविष्य में ईरान और पूरे मिडिल ईस्ट के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशावादी है. हम भविष्य में ईरान और मिडिल ईस्ट के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों की आलोचना की

इसके अलावा ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी प्रशासन की नीतियों की भी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि बराक ओबामा के समय ईरान के साथ वित्तीय समझौतों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला में फिर घुसी अमेरिका की सेना, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ट्रेन डी अरागुआ को US आर्मी ने किया ढेर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *