रूस का यूक्रेन पर हमला, दो बच्चों समेत 6 की मौत, जवाब में कीव ने रूसी तेल बंदरगाह पर किया अटैक



रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है. रूस ने शनिवार (01 नवंबर, 2025) को फिर से यूक्रेन पर हमला किया. इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. रूसी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक यूक्रेन पर रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया.

इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली गुल हो गई. क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में मुख्य रूप से यूक्रेन के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और एक दर्जन लोग घायल हो गए. बता दें कि यूक्रेन पर यह हमला तब हुआ है, जब रूस ने युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया.

दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन के एनर्जी ग्रिड पर अटैक करने के साथ जमीनी स्तर पर हमले को आगे बढ़ाया है. रूस के इन हमलों को लेकर घेरते हुए कीव ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मास्को शांति में रुचि नहीं रखता है. यूक्रेन के महाभियोजक के कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा, ‘रूसी सेना ने निप्रॉपेट्रोस और ओडेसा क्षेत्रों पर हमला किया. दो बच्चों सहित 6 लोग मारे गए.

रूस के हमले में मारे गए बच्चों में एक की उम्र 11 साल और दूसरे की उम्र 14 साल है. रूस के इस हमले के बाद करीब 58 हजार घरों में अंधेरा छा गया. हालांकि, रूस ने हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उसने नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप से साफ इनकार कर दिया है. वहीं, कीव का कहना है कि हमलों का मुख्य उद्देश्य उसकी नागरिक आबादी को कमजोर करना है.

बंदरगाह तुआप्से पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार (02 नवंबर, 2025) तड़के रूस के काला सागर बंदरगाह तुआप्से पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया. इस हमले में एक तेल टैंकर में आग लग गई और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा.

ये भी पढ़ें:- शेख हसीना के तख्तापलट के बाद सियासी हिंसा में 281 की मौत, यूनुस सरकार की जमकर हो रही थू-थू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *