‘अगर हिम्मत है तो आओ और मुझे ले जाओ’, जब वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने डोनाल्ड ट्रंप को दी थी चुनौती, Video


वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका के स्पेशल फोर्सेज ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) के तड़के एक गुप्त अभियान ऑपरेशन एबसॉल्यूट रिजॉल्व के तहत गिरफ्तार कर लिया और ड्रग्स तस्करी के आरोपों का सामना करने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया गया. हालांकि, हाल ही में हुई गिरफ्तारी से कुछ महीने पहले वेनेजुएला के 63 वर्षीय राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली चुनौती दी थी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह उन्हें मिराफ्लोरेस राष्ट्रपति भवन आकर उन्हें लेकर जाएं.

दरअसल, अमेरिका ने मादुरो की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने के लिए घोषित इनाम की रकम को बढ़ाया था, इसके बाद अगस्त महीने में मादुरो ने अपने एक भाषण में ट्रंप की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘अगर हिम्मत है तो आओ और मुझे ले जाओ. मैं यहीं मिराफ्लोरेस में इंतजार करूंगा. देर मत करना, कायर.’

व्हाइट हाउस ने मादुरो का उड़ाया मजाक

अमेरिका के व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार (4 जनवरी, 2026) को एक वीडियो शेयर कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का मजाक उड़ाया. इस वीडियो में मादुरो की ओर से अमेरिका को दी गई चुनौतियों के क्लिप्स और उन्हें और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ने के ऑपरेशन के दृश्य दिखाए गए.

61 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में वेनेजुएला पर हमले को लेकर ट्रंप की प्रेस ब्रीफिंग के दृश्य भी शामिल किए गए. इस दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को यह कहते हुए सुना गया कि मादुरो के पास मौका था, लेकिन फिर उन्होंने इसे गवा दिया.’ इसके अलावा, वीडियो में हेगसेथ का एक विवादित बयान भी शामिल है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

कराकास में अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने किया हमला

वेनेजुएला के स्थानीय समयानुसार शनिवार (3 जनवरी, 2026) तड़के कराकास में अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने अचानक हमला कर निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि छापेमारी के समय दंपती कराकास के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट टिउना मिलिट्री कंपाउंड में स्थित अपने आवास में सो रहे थे.

मादुरो और उनकी पत्नी पर नार्को-आतंकवाद, अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन की तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं. फिलहाल दोनों को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है.

यह भी पढ़ेंः कम्युनिस्ट पिता ने किया था US के बिजनेसमैन को किडनैप, भाई मादुरो का करीबी… कौन हैं डेल्सी रोड्रिगेज, जिन्हें सौंपी गई वेनेजुएला की पावर?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *