PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, स्वाभिमान पर्व समारोह में भी हुए शामिल, Video


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (10 जनवरी, 2026) को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्राचीन तीर्थस्थल पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ समारोह के तहत आयोजित अनुष्ठानों में भाग भी लिया.

पीएम मोदी ने इस मौके पर भव्य ड्रोन शो भी देखा, जिसमें कई विषयों पर आधारित आकृतियों के जरिए भगवान शिव और शिवलिंग की विशाल छवियां बनाई गईं. इसके साथ ही सोमनाथ मंदिर का एक शानदार 3डी डिपिक्शन भी किया गया.

सामूहिक ओंकार मंत्र जाप में पीएम मोदी ने लिया भाग

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में आयोजित ओंकार मंत्र के सामूहिक जाप में हिस्सा लिया. ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 8 जनवरी को हुई थी और यह रविवार (11 जनवरी, 2025) को संपन्न होगा.

सोमनाथ में पीएम मोदी किया गया भव्य स्वागत

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमनाथ के स्थानीय लोगों ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी जब सोमनाथ मंदिर की ओर रवाना हुए तो उन्हें देखने के लिए सड़कों पर किनारे और छतों पर भी लोग इकट्ठा हो गए. पीएम के काफिले के आगे बढ़ने पर उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (10 जनवरी, 2026) की शाम सोमनाथ मंदिर की ओर प्रस्थान करने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो में पीएम मोदी के स्वागत करते के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम नजर आ रहा है. लोग सड़कों से लेकर घरों की छतों पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, पीएम मोदी ने अपने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जय सोमनाथ! आज का स्वागत बहुत खास था.’

वहीं, एक अन्य एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘सोमनाथ में आकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है. मेरी यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है, जब पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के 1,000 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित समारोह के लिए एकजुट हुआ है. मैं सोमनाथ के लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हूं.’

तीन दिनों के गुजरात प्रवास पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय गुजरात प्रवास पर हैं, जहां वे सोमनाथ मंदिर के स्वाभिमान पर्व और वाइब्रेंट गुजरात के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ेंः ‘हमने किसी के मंदिर नहीं तोड़े, कहीं जाकर लूटा नहीं, लेकिन…’ NSA अजीत डोभाल ने युवाओं से की ये अपील





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *