पाकिस्तान के सीडीएफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उस आर्मी कैंप का दौरा किया, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने तबाह किया था. आसिम मुनीर भारत की सीमा से करीब 80 किलोमीटर दूर बहावलपुर में सेना के ड्रोन का टेस्ट किया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सेना को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा.
सेना बदलाव के दौर से गुजर रही: मुनीर
सीडीएफ आसिम मुनीर ने गुरुवार (29 जनवरी 2026) को कहा, ‘सेना कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव से गुजर रही है. देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हम हर तरह के खतरों से निपटने के लिए तैयार हैं.’ पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने अनुसार मुनीर ने बहावलपुर छावनी के दौरे के दौरान ये बातें कहीं. ISPR के अनुसार मनीर को सेनाओं की ट्रेनिंग के साथ-साथ युद्ध की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने से जुड़ा जानकारी दी गई.
PAK आर्मी चीफ मुनीर को सता रहा किसका डर?
ISPR ने कहा कि आसिम मनीर ने भविष्य में होने वाले जंगों और सुरक्षा चुनौतियों पर जोर दिया. मुनीर ने खैरपुर तमेवाली में किए गए एक हाई-इंटेंसिटी फील्ड एक्सरसाइज का भी जायजा लिया. इसमें ड्रोन, एडवांस्ड सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के साजो-सामान और आधुनिक कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के इस्तेमाल को दिखाया गया.
उन्होंने यह भी कहा कि देश को युद्ध के क्षेत्र में उभरते क्षेत्रों जैसे कि साइबरस्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, आउटर स्पेस, इनफार्मेशन ऑपरेशन और क्वांटम कंप्यूटिंग के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत है. इससे पहले, उन्होंने आरओएचआई ई-स्किल लर्निंग हब (एसटीपी) का उद्घाटन किया. इसका उद्देश्य छात्रों, विशेष रूप से दक्षिणी पंजाब और देश भर के छात्रों के लिए डिजिटल स्किल के अवसरों को बढ़ावा देना है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने मचाई थी तबाही
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर के पास अहमदपुर शरकिया में भीषण हमला किया था. भारत ने ये हमला मस्जिद कंपाउंड में किया गया था, जिसमें करीब 5 आतंकी मारे गए थे. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान भीतर 9 ठिकानों को तबाह किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.