Iran-US Tension: ईरान पर कब हमला करेगा अमेरिका? CIA के Ex-अफसर ने बता दिया US आर्मी का पूरा प्लान


अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु हथियार बनाने को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. अमेरिका ने अपने एयरक्राफ्ट कैरियर से ईरान की घेराबंदी कर दी है, जिन पर F-22 रैप्टर और F-35 जैसे 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट तैनात हो सकते हैं. इसके अलावा C-17 ग्लोबमास्टर जैसे सैन्य मालवाहक विमानों से मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर हथियार और अन्य सामान उतारा जा रहा है. इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अफसर ने ईरान पर हमला करने की संभावित तारीख बताई है.

सीआईए के पूर्व अफसर का चौंकाने वाला दावा

सीआईए के पूर्व अफसर जॉन किरियाकू की मानें तो यूएस अगले हफ्ते की शुरुआत में ईरान के खिलाफ सैन्य हमले को लेकर आखिरी फैसला करेगा, हालांकि वाशिंगटन की ओर से पब्लिक मैसेज इस ओर इशारा करते हैं कि कूटनीति का रास्ता अभी खुला हुआ है. न्यूयार्क के मशहूर जूलियन डोरे पॉडकास्ट के दौरान पूर्व सीआईए अफसर ने कहा, उनके व्हाइट हाउस का दौरा कर चुके एक पूर्व खुफिया सहयोगी से पता चला है कि ईरान पर हमला जल्द हो सकता है. 

किरियाकू ने बताया यूएस कब करेगा अटैक

किरियाकू ने बताया, ‘मेरा एक दोस्त पूर्व सीआईए अधिकारी है, वह व्हाइट हाउस में अपने दोस्तों से बात कर रहा था, उसने बताया कि सोमवार (23 फरवरी) या मंगलवार (24 फरवरी) को ईरान पर हमला करने का फैसला लिया गया है.’

उन्होंने आगे कहा,’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में तेहरान को एक व्यापक प्रस्ताव, जिसमें बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम, यूरेनियम संवर्धन, हमास जैसे समूहों को समर्थन देने से बंद करना शामिल है, को स्वीकार करने के लिए 10 दिन का वक्त दिया है, लेकिन यह डेडलाइन आर्मी के एक्शन को टालने की गारंटी नहीं देती हैं.’ उन्होंने इसे रणनीति करार देते हुए कहा कि, वह आपको 10 दिन का या दो सप्ताह का समय देंगे, लेकिन फिर दो दिन बाद ही हमला कर देंगे.

मिडिल ईस्ट में US के सैन्य ठिकानों पर हलचल

CIA के पूर्व अफसर के दावों के बीच खबरें बताती हैं कि यूएस ने मिडिल ईस्ट में महत्वपू्र्ण सैन्य ठिकाने पर अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाना शुरू कर दिया है. द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर के अल उदैद अड्डे से सैनिकों को ट्रांसफर किया जा रहा है.  अमेरिका के बहरीन से लेकर इराक, सीरिया, कुवैत, यूएई, जार्डन और सऊदी अरब में अमेरिकी ठिकानों पर बदलाव देखने को मिला है.

ईरान भी जवाबी कार्रवाई में जुटा

अमेरिका के संभावित हमले को लेकर ईरान भी तैयारियों में जुटा है. ईरान ने अपने संयुक्त राष्ट्र मिशन के जरिए कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इलाके में दुश्मन देश की सेना के सभी अड्डे टारगेट में होंगे. जवाब में यूएस भी अपनी क्षेत्रीय सुरक्षा को कड़ा करने में जुटा है, जिसमें एयर डिफेंस की स्थिति में बदलाव से लेकर एयरक्राफ्ट करियर को ईरानी इलाके से सुरक्षित दूरी पर रखना शामिल है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *