प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने उनका भव्य स्वागत किया. नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपने ‘दोस्त मोदी’ से गले मिले. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. 9 साल बाद उनकी दूसरी इजरायल यात्रा है. इजरायली पीएम के भव्य स्वागत को लेकर प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से किए गए स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत और इजरायल की दोस्ती को मजबूत करने के लिए बेहतर रिजल्ट निकलेंगे.
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘इजराइल पहुंच गया… प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किए जाने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं/ मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत-इजराइल मित्रता को मजबूत करने वाले सार्थक परिणामों की आशा करता हूं.’
Landed in Israel.
I am extremely honoured to be received by Prime Minister Netanyahu and Mrs. Netanyahu at the airport. I look forward to engaging in bilateral discussions and fruitful outcomes that strengthen the India-Israel friendship.@netanyahu pic.twitter.com/FYGDv0M3Xy
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
पीएम मोदी के पोस्ट पर नेतन्याहू ने दी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के पोस्ट पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना बड़े सम्मान की बात है. आपका स्वागत है…”
Israeli PM Benjamin Netanyahu responds to PM Narendra Modi’s tweet, “It’s a great honor to welcome you to Israel, Prime Minister Modi. आपका स्वागत है…” pic.twitter.com/xqVp64fvOv
— ANI (@ANI) February 25, 2026
प्रधानमंत्री बुधवार (25 फरवरी) सुबह इजरायल के लिए रवाना हुए और करीब 4.30 बजे तेल अवीव पहुंचे. जहां इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.
9 साल बाद इजरायल की दूसरी यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 साल बाद दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजरायल गए थे. 26 फरवरी को डेलीगेशन की मीटिंग होनी है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के इजरायल के दौरे की टाइमिंग भी बेहद अहम है, उनका दौरान तब हो रहा है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा हुआ है. जबकि गाजा में भी युद्ध थमने के बाद भी छिटपुट झड़पें जारी हैं.