रावलपिंडी में ड्रोन अटैक, PAK सेना का X कोर मुख्यालय बना निशाना, ISI को भी हुआ भयंकर नुकसान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के बाद आज मंगलवार (17 मार्च, 2026) को सुबह 7:23 बजे इस्लामाबाद से सटे रावलपिंडी के चकलाला इलाके में भीषण धमाका हुआ था. धमाके के बाद रावलपिंडी में तैनात पाकिस्तानी सेना की एंटी-ड्रोन गन चार ड्रोनों को गिराती हुई नजर आई थी. हालांकि, इस धमाके पर अब तक न ही पाकिस्तान ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर बोला है और न ही अफगानिस्तान ने, लेकिन जानकारी के मुताबिक भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर हुआ धमाका ड्रोन हमले की वजह से रावलपिंडी में हुआ था, जिसकी आवाज न सिर्फ चकलाला स्कीम-3 में स्थित एक मकान के सीसीटीवी में कैद हुई थी, बल्कि धुए का गुब्बारा भी दिखा था.

हमले में ISI चीफ के कैंप ऑफिस भी क्षतिग्रस्त

नई जानकारी के मुताबिक, ड्रोन हमले की वजह से धमाका रावलपिंडी के चकलाला कैंट में स्थित पाकिस्तानी सेना के X कोर के हेडक्वार्टर में हुआ था. जिसमें ISI प्रमुख का एक कैंप दफ्तर भी स्थित है. पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड अफसर मेजर आदिल राजा ने फोटो साझा करते हुए जानकारी दी की आज सुबह हुआ पहला ड्रोन हमला पाकिस्तानी सेना के अड्डे पर हुआ था. तस्वीरों में साफ दिख रहा कि किस तरह से X कोर हेडक्वार्टर में स्थित एक कमरा ड्रोन हमले की वजह से क्षतिग्रस्त है और पार्किंग में खड़ी कार को भी नुकसान हुआ है.

सुरक्षा में सेंध लगने के सवालों से मुंह छिपा रहा पाकिस्तान

चकलाला स्कीम-3 के लोगों ने सुबह-सुबह ये भी देखा था कि पाकिस्तानी सेना की एंटी ड्रोन गन आसमान में मौजूद चार ड्रोन को गिरा रही है. जानकारी के मुताबिक, ये चारों ड्रोन रावलपिंडी के चकलाला कैंट स्थित नूर खान बेस पर हमला करने जा रहे थे, जिन्हें बीच में ही गिरा दिया गया, लेकिन बदनामी और कमजोर एयर डिफेंस के सवालों से बचने के लिए पाकिस्तान ने अब तक रावलपिंडी में ड्रोन हमले पर कोई बयान नहीं जारी किया है.

काबुल में 400 लोगों की मौत का बदला लेने की ताक में अफगानिस्तान

अफगानिस्तान पिछले एक हफ्ते से साफ कर चुका था कि काबुल में हुए हर हमले का जवाब इस्लामाबाद और रावलपिंडी में हमला करके दिया जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि कल सोमवार (16 मार्च, 2026) को पाकिस्तानी सेना की ओर से काबुल पर बमबारी करके 400 से ज्यादा लोगों का नरसंहार करने वाली पाकिस्तानी सेना पर अफगान सेना क्या कार्रवाई करती है.

यह भी पढ़ेंः कच्चे तेल की कीमत, LPG संकट, इंपोर्ट बिल में बढ़ोत्तरी… इजरायल-ईरान युद्ध का भारत पर क्या पड़ा असर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *