Video: न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा! हाई-राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें और धुआं ही धुआं


अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मिडटाउन मैनहट्टन में मंगलवार (17 मार्च 2026) की सुबह एक ऊंची इमारत में अचानक भयानक आग लग गई, जिससे पूरे शहर के आसमान में काला धुआं फैल गया. यह घटना सेंट पैट्रिक डे परेड शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. न्यूयॉर्क शहर फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग सुबह करीब 10 बजे ईस्ट 43rd स्ट्रीट और मैडिसन एवेन्यू के पास एक गगनचुंबी इमारत में लगी. यह इलाका ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल के पास है, जहां हमेशा काफी भीड़ रहती है.

आग लगते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इमारत की छत से घना काला धुआं निकलता दिखा, जो दूर-दूर तक नजर आया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में छत से तेज लपटें भी उठती दिखीं. बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी, वहां निर्माण का काम चल रहा था. हालांकि उस समय अंदर कोई था या नहीं, इसकी पुष्टि तुरंत नहीं हो पाई.

घटना के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम

इस घटना के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम, सड़क बंद होने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में देरी जैसी दिक्कतें आईं. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी. फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से काम करते हुए करीब 11 बजे से पहले आग पर काबू पा लिया, जिससे परेड पर बड़ा असर नहीं पड़ा. इसके बाद भी टीमें मौके पर बनी रहीं और आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी गई.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *