Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें


दिल्ली-NCR में शुक्रवार (20 मार्च 2026) की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई. दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के लिए नई चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली, यूपी और बिहार से लेकर हिमाचल तक लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. इस दौरान 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार की हवा चलने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 20 मार्च और 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से मध्यम वर्षा के साथ बिजली और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है.

दिल्ली में आज भी बारिश
दिल्ली में आज फिर से मौसम बिगड़ने वाला है. आईएमडी के मुताबिक राजधानी में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की पूरी संभावना है. लक्ष्मी नगर, विनोद नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट से लेकर उत्तम नगर तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में बिगड़ेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम का बदला रूख देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज पूरे यूपी में कहीं बारिश तो कहीं बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. आईएमडी ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

लखनऊ आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के 26 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. करीब 50 जिलों में आज तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके साथ बारिश को लेकर भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी हुआ है. अनुमान है कि आज आगरा से लेकर गोरखपुर और मेरठ से लेकर वाराणसी तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

कहां-कहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. कानपुर, आगरा, बदायूं, एटा, बरेली, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, देवरिया, सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ में बारिश की संभावना है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में अलर्ट
बिहार में आज मौसम विभाग ने तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के जिन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है उनमें कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल हैं. पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें

PM मोदी की मिडिल ईस्ट में शांति की पहल, दुनिया के इन नेताओं को लगाया फोन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *