US-ईरान वॉर इफैक्ट्स: कहीं वर्क फ्रॉम होम, कहीं जल्द दुकानें बंद के आदेश, किस देश का कितना बड़ा संकट


अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर कई देशों पर पड़ रहा है. भारत समेत कई देश गैस की किल्लत से जूझ रहे हैं. वहीं पेट्रोल और डीजल की कमी भी हो गई है. इसी वजह से कई देशों में ऊर्जा बचत को लेकर अहम कदम उठाए गए हैं. इस सिलसिले में इंडोनेशिया में ‘वर्क फ्रॉम होम’ पॉलिसी लागू कर दी गई है. तेल की बचत के लिए और भी नियम लागू किए गए हैं. इजिप्ट में दुकानों को जल्दी बंद करने का आदेश दे दिया गया है. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका भी संकट से गुजर रहे हैं.

‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में घर से काम करने को लेकर नियम लागू कर दिया गया है. इंडोनेशिया के कॉर्डिनेटिंग मिनिस्टर ऑफ इकॉनमी एयरलंगा हार्टार्टो ने कहा, ‘इस ‘वर्क फ्रॉम होम’ स्कीम में हम शासन व्यवस्था को डिजिटल वर्कस्पेस के हिसाब ढालेंगे और कुशल आवाजाही (गतिशीलता) को बढ़ावा देंगे. इसके जरिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को छोड़कर दूसरी आधिकारिक गाड़ियों के इस्तेमाल को 50 प्रतिशत तक सीमित करना और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल पर जोर देना शामिल है.’

पाकिस्तान में गहराया तेल का संकट

ईरान युद्ध की वजह से पड़ोसी देश पाकिस्तान भी तेल संकट से जूझ रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिले जिनमें पेट्रोल पंपों के आगे भारी लाइन लगी हुई दिखी. पाकिस्तान सरकार आने वाले दिनों में लॉकडाउन को लेकर विचार कर सकती है. हालांकि इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

बांग्लादेश-श्रीलंका का भी बुरा हाल

बांग्लादेश सरकार भी ऊर्जा संकट और घरेलू दिक्कतों के दबाव को कम करने के लिए स्कूलों में आंशिक रूप से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रही है. शिक्षा मंत्री ए.एन.एम. एहसानुल हक मिलन ने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ चर्चा के बाद यह प्रस्ताव लागू कर दिया जाएगा.  अगर श्रीलंका की बात करें तो वहां भी तेल का संकट चल रहा है. इसी वजह से भारत ने श्रीलंका की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए 38000 मिट्रिक टन ईंधन भेजा.

इजिप्ट में नए नियम लागू

इजिप्ट भी भारी ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. उसने तेल और गैस की आपूर्ति में आई रुकावट के बाद बिजली की खपत कम करने के उपाय लागू किए हैं, जिसके तहत दुकानों को जल्दी बंद करने और सड़कों पर लगे विज्ञापनों की लाइट बंद रखने का आदेश दिया गया है. नए कर्फ्यू के तहत दुकानों और रेस्टोरेंट को रात 9 बजे बंद करना अनिवार्य होगा, जो सामान्य समय से लगभग चार घंटे पहले है.

यह भी पढ़ें : 4700 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 760 स्कूल और 300 हेल्थ सेंटर जमींदोज… US से वॉर में ईरान ने क्या-क्या खोया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *