अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध और खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच एक और अहम खबर सामने आई है. ईरान के पूर्व मंत्री जवाद जरीफ ने कहा है कि तेहरान खुद को विजेता घोषित करके सीजफायर कर दे. उन्होंने ईरान को अमेरिका के साथ डील करने की भी सलाह दी है. युद्ध का शुक्रवार (3 मार्च) को 35वां दिन है, लेकिन अभी तक यह थमता नजर नहीं आ रहा है.
जवाद जरीफ ने कहा है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप युद्ध नहीं रोक पा रहे हैं तो ईरान को ही रोक देना चाहिए, लेकिन पहले खुद की जीत की घोषणा कर देनी चाहिए. उन्होंने यह कहा कि ईरान को एक ऐसा समझौता करना चाहिए, जिससे जंग रुक जाए और भविष्य में भी किसी तरह की दिक्कत न हो. हालांकि ईरान फिलहाल जंग रोकने की दिशा में बढ़ता हुआ नहीं दिख रहा है.
हॉर्मुज को लेकर क्या बोले जरीफ
ईरान ने युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर रोक लगा दी है. ईरान के मंत्री ने कहा है कि तेहरान को हॉर्मुज खोलने का ऑफर देकर अमेरिका से डील करनी चाहिए और खुद पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटवा लेना चाहिए.
ईरान के लिए ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में ट्रंप
ट्रंप ईरान युद्ध को अलग स्तर पर पहुंचाने की तैयारी में हैं. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ग्राउंड ऑपरेशन के जरिए यूरेनियम हासिल करना चाहता है. ट्रंप ने अधिकारियों से इसके लिए प्लान बनाने को कहा था, जो कि अब पेश भी कर दिया गया है. इस ऑपरेशन के लिए हजारों कमांडो की जरूरत पड़ सकती है. जमीन पर उतर कर एयरस्ट्रिप बनानी पड़ेगी, भारी उपकरणों को पहुंचाना होगा. जमीन के नीचे छिपे यूरेनियम को निकालने में भी बड़ी चुनौती होगी. इस ऑपरेशन में हफ्तों लग सकते हैं.
#BREAKING | ईरान के पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, यद्ध में खुद को विजेता घोषित करे ईरान- पूर्व मंत्री@romanaisarkhan | @neeraj_rajput | @aparna_journohttps://t.co/smwhXUROiK#IranIsraelConflict #Iran #America #Missiles #WarAlertOnABP pic.twitter.com/3yV17SSCzp
— ABP News (@ABPNews) April 3, 2026
यह भी पढ़ें : INS तारागिरी क्यों कही जा रही समंदर का तूफान! ब्रह्मोस से होगा सीधा वार, जानें कितनी विध्वंसक?