Mojtaba Khamenei: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हेल्थ से जुड़ा बड़ा दावा अमेरिका की तरफ से किया गया है. अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के घायल होने का अनुमान है. फिलहाल वे जीवित हैं. अमेरिकी रक्षा सचिव ने यह बयान एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुरुवार को दिया है. इससे पहले खबर आई थी कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अभी भी चेहरे और पैरों मे लगी चोट से उभर रहे हैं.
मोजतबा के सहयोगियों ने क्या जानकारी दी थी?
मोजतबा को यह चोटें हवाई हमले में लगी थीं. इसमें उनके पिता और तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इस हादसे में उनका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया. उनके दोनों पैरों में भी चोटें आई है. यह जानकारी मोजतब के सहयोगियों के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से दी गई थी. साथ ही कहा था कि मेंटली वो काफी फीट हैं.
यह भी पढ़ें: IMF की लिस्ट में पाकिस्तान का नंबर कितना, भारत के मुकाबले कहां खड़े नेपाल-बांग्लादेश जैसे पड़ोसी, जानें
ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले हेगसेथ, कहा- अमेरिका ईरान की नौसेनिक घेराबंदी जारी रखेगा
अलजजीरा के मुताबिक, वॉशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ईरान की नौसैनिक घेराबंदी तबतक जारी रखेगा, जबतक इसकी जरूरत होगी. हमारे साथ बने रहें. हम आपके लिए उनकी ब्रीफिंग के सभी मुख्य बिंदु लेकर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी संदेश लेकर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, US-ईरान 2.0 वार्ता पर जल्द निकलेगा रास्ता?
हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के समुद्री ट्रैफिक को कंट्रोल कर रही है. ईरान के पास अब कोई नौसेना नहीं है. साथ ही कहा कि अगर ईरान किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो अमेरिका की सेनाएं फिर से लड़ाई शुरू करने के लिए तैयार है.
हेगसेथ ने ईरान को चेताते हुए कहा कि हम आप पर नजर रख रहे हैं. अमेरिका को पता है कि ईरान किन सैन्य संपत्तियों को बाहर निकाल रहा है.
यह भी पढ़ें: सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान