‘तूफान से पहले की शांति…’, डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर से होगा ईरान पर अटैक?


Iran US War:  ईरान और अमेरिका के बीच सुलह की गुंजाइश नजर नहीं आती दिख रही है. दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद दुनिया को उम्मीद थी कि शायद युद्ध समाप्ति को लेकर किसी तरह की बात बनेगी, हालांकि अब उम्मीद बहुत ही कम नजर आ रही है. 

इधर, अमेरिकी मीडिया दावा कर रही है कि अगर दोनों देशों के बीच बातचीत फेल हुई तो आने वाले दिन और मुश्किल भरे हो सकते हैं. ऐसे में जंग फिर से भड़क सकती है. मामला दोनों देशों के बीच पांच शर्तों को लेकर फंसा हुआ है. 

यूरेनियम ट्रांसफर, न्यूक्लियर प्लांट्स में कटौती और… ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी पांच बड़ी शर्तें, क्या मानेगा तेहरान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युद्ध की चेतावनी दी है, जिसने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. इस तस्वीर में अमेरिका के राष्ट्रपति मेक अमेरिका ग्रेट अगेन वाली लाल टोपी पहने हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं अमेरिकी नौसेना अधिकारी के साथ खड़े हैं. यह तस्वीर AI Generated है. दोनों एक वॉर शिप पर खड़े हैं. पीछे समुद्री लहरे उछाल मार रही हैं. तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि माहौल तनाव पूर्ण हैं. वहीं, एक ईरान का जहाज भी इसमें नजर आ रहा है. 

ट्रंप ने तस्वीर पर क्या लिखा है? 

ट्रंप ने इस तस्वीर पर लिखा है कि तूफान से पहले की शांति. ऐसे में अब वैश्विक स्तर पर कयास लगाए जा रहे हैं, कि क्या अमेरिका फिर से ईरान पर हमला करने वाला है? या किसी बड़े एक्शन की तैयारी में है. 

साथ ही ट्रंप लगातार चेतावनी भी ईरान को लेकर जारी कर रहे हैं. इसमें वह कह रहे हैं कि अगर ईरान जल्द राजी नहीं होता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जरूर चल रही है, लेकिन भरोसे की कमी अभी भी सबसे बड़ी वजह बनकर सामने खड़ी है. 

ईरान की वो कौनसी मांगे हैं, जो समझौते में बाधा बनी हुई है
ईरान की मांग है कि लेबनान समेत तमाम मोर्चों पर जारी सैन्य संघर्ष और लड़ाई को तुरंत पूरी तरह से रोका जाए. साथ ही अमेरिका से बातचीत आगे बढ़ाने से पहले उसपर लगाए सभी आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाए. विदेशों में रोकी गई सारी संपत्ति और जमे हुए फंड को बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए. इस पूरी जंग में उसे जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए. साथ ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर मान्यता दी जाए. यह उसकी संप्रभुता का हिस्सा है. 

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा ड्रोन हमला, एक भारतीय की मौत और तीन अन्य घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *