अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहरीले केमिकल का रिसाव, 44 हजार लोगों का रेस्क्यू, मचेगी तबाही!


अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक एयरोस्पेस फैसिलिटी में जहरीले केमिकल से भरे टैंक में रिसाव होने के कारण शुक्रवार को कई शहरों से 44,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि ऑरेंज काउंटी स्थित एक एयरोस्पेस फैसिलिटी में गैस रिसाव हो रहा है.

फायर अथॉरिटी के अधिकारी का बयान

ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी के प्रमुख क्रेग कोवे ने बताया कि गार्डन ग्रोव स्थित इस टैंक में अनुमानित 7,000 गैलन मिथाइल मेथैक्रिलेट मौजूद है, जो प्लास्टिक के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला एक अत्यधिक ज्वलनशील और जहरीला पदार्थ है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मेरे पीछे बैठा कोई प्रतिभाशाली व्यक्ति इस घटना को रोकने का उपाय नहीं ढूंढ लेता, तब तक ऐसा होना तय है. यह योजना विफल हो जाएगी और हमें नहीं पता कब. 

ऑरेंज काउंटी के अधिकारियों ने शुक्रवार को गार्डन ग्रोव, साइप्रस, स्टैंटन, अनाहेम, बुएना पार्क और वेस्टमिंस्टर सहित कई शहरों के लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है. CBS LA से बात करते हुए कोवे ने कहा कि मैंने इससे बुरा हाल कभी नहीं देखा. यह बहुत ही गंभीर मामला है, इसे हल्के में मत लें. उन्होंने आगे कहा कि मैं 32 सालों से अग्निशमन सेवा में हूं और यह अब तक की सबसे खतरनाक घटना है जिसका मैं हिस्सा रहा हूंं”.

बदतर हो सकते हैं हालात

इवैक्यूएशन ऑर्डर (निकासी आदेश) कब हटाए जाएंगे उन्होंने इसका कोई समय नहीं बताया. ओसीएफए के अधिकारियों ने बताया कि कुल तीन टैंक हैं, जिनमें से एक का कूलिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया है. अब सचमुच 2 ही विकल्प बचे हैं. पहला टैंक टूट जाए. पार्किंग स्थल और आसपास के इलाके में लगभग 6,000 से 7,000 गैलन बेहद खतरनाक केमिकल फैल जाएं. या फिर दूसरा, जिसमें टैंक में अत्यधिक गर्मी पैदा हो जाए और वह फट जाए, जिससे उसके आसपास के वे टैंक भी प्रभावित हों जिनमें केमिकल भरा हों. 

बनाई गई नई टीम

कोवे ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट कितना व्यापक या खतरनाक हो सकता है और इसके होने में कितना समय लगेगा, यह भी पता नहीं है. उन्होंने कहा, “हमें सबसे बुरे हालात के लिए तैयार रहना चाहते हैं, लेकिन उम्मीद है कि स्थिति बेहतर होगी.” उन्होंने बताया कि एक टीम का गठन किया गया है जो नए तरीके से सोचेगी और देश भर के विशेषज्ञों से संपर्क कर काउंटी के प्रभावित टैंक के दबाव को कम करने और जोखिम को कम करने के समाधान खोजने में जुटी है.

ये भी पढ़ें 

कोलकाता पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, PM मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *