‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैर रही बारूदी सुरंगें…’, US-ईरान की वार्ता के बीच ओमान ने दी बड़ी चेतावनी


पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष और तनाव को पूरी तरह से खत्म करने और मिडिल ईस्ट में पूर्ण शांति बहाल करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत लगातार जारी है. इस बीच ओमान ने अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के कारण महत्वपूर्ण बिंदु स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर शनिवार (30 मई, 2026) को एक बड़ी चेतावनी जारी की है.

दरअसल, ओमान के समुद्री सुरक्षा विभाग यानी मैरीटाइम सिक्योरिटी ने नाविकों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैरती हुई संदिग्ध बारूदी सुरंग से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है और नाविकों, मछुआरों के साथ-साथ उस इलाके में नौवहन करने वाले जहाजों से सतर्क रहने की अपील की है.

ओमानी मैरीटाइम सिक्योरिटी ने क्या कहा?

ओमानी समुद्री सुरक्षा विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमान के समुद्री इलाके के भीतर इनशोर ट्रैफिक जोन के पश्चिम दिशा में एक तैरती हुई संदिग्ध चीज देखी गई है, जिसके समुद्री बारूदी सुरंग होने की आशंका है. इसके मद्देनजर समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सभी नाविकों, मछुआरों और जहाजों से उस इलाके में नौवहन करते समय ज्यादा से ज्यादा सतर्कता बरतने की अपील की है.’ 

इसके साथ ही ओमानी समुद्री सुरक्षा विभाग ने कहा, ‘समुद्र का इस्तेमाल करने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि किसी भी संदिग्ध चीज से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें.’ 

ईरान के साथ समझौते के लिए ट्रंप ने रखी कई शर्तें

ओमानी समुद्री सुरक्षा विभाग की तरफ से यह चेतावनी ऐसे समय पर सामने आई है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष और तनाव को तनाव को खत्म करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं. इसके अलावा, इस संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिका ने ईरान के सामने कई शर्तें रखीं है, जिसमें अमेरिका ने ईरान के उसका संवर्धित यूरेनियम वाशिंगटन को सौंपने कहा है, ईरान को परमाणु हथियार बनाने के इरादे को खत्म करने कहा है. इसके साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के दोनों तरफ से बिना किसी टोल या टैक्स के व्यापारिक जहाजों को स्वतंत्र रूप से नौवहन करने की मांग की है.

ईरान और अमेरिका के बीच संभावित डील को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप वैसा ही समझौता करेंगे, जो उनके मुताबिक हमारे देश के सबसे बेहतर और पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी हो.’

यह भी पढ़ेंः होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *