Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा


Siddharamiah Congratulate DK Shivakumar: कांग्रेस में चल रही सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान थम गई है. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद 3 जून को डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले शनिवार को हुई बैठक में विधायकों ने दल के नेता के रूप में डीके शिवकुमार को चुना है. अब इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बधाई संदेश डीके शिवकुमार को लिखा है. वहीं डीके शिवकुमार ने भी अपनी तरफ से एक्स पर उनके बधाई संदेश का जवाब दिया है. 

कॉमरेड डीके शिवकुमार को हार्दिक बधाई देता हूं: सिद्दारमैया

उन्होंने एक्स पर साझा किए पोस्ट में कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाने पर कॉमरेड डी.के. शिवकुमार को हार्दिक बधाई. प्रिय शिवकुमार, एक सहकर्मी के तौर पर, मैंने आपकी अदम्य ऊर्जा, सांगठनिक सूझबूझ और कांग्रेस पार्टी के प्रति आपकी अटूट निष्ठा को करीब से देखा है. मेरी दिली इच्छा है कि इन सभी गुणों का उपयोग राज्य की जनता की भलाई के लिए किया जाए.

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक न केवल रेवेन्यू के मामले में देश में पहले स्थान पर है, बल्कि धन, सत्ता और अवसरों के न्यायसंगत वितरण के लिए एक आदर्श के रूप में भी उभरा है. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारी शुरू की गई हर योजना को अन्य राज्य एक मॉडल के रूप में अपना रहे हैं और लागू कर रहे हैं.

सिद्धारमैया ने कहा कि कुल आठ सालों तक, कर्नाटक की जनता के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का जो अवसर मुझे मिला, उसने मुझे राज्य को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी प्रदेश के रूप में विकसित करने का मौका दिया, और यह मेरे लिए गर्व का विषय है. विकास के इस रथ को आगे ले जाने की ज़िम्मेदारी अब आपके कंधों पर है मुझे पूरा विश्वास है कि आपके पास इसके लिए आवश्यक दृढ़ता, क्षमता और दूरदर्शिता मौजूद है.

राज्य की जिम्मेदारी अब आप पर है: सिद्धारमैया 

सिद्धारमैया ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश आर्थिक असुरक्षा के भय से ग्रस्त है, राज्य की जनता भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. सक्षम शासन के माध्यम से उनमें विश्वास जगाने के साथ-साथ, राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करने की जिम्मेदारी अब आप पर है. हाल के दिनों में, कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर कुछ राजनीतिक झटकों का सामना करना पड़ा है. हम चुनाव हार सकते हैं या जीत सकते हैं. लेकिन हमें वैचारिक रूप से कभी नहीं हारना चाहिए. मेरा मानना ​​है कि यदि कोई राजनीतिक दल वैचारिक रूप से हार जाता है, तो वह चुनाव नहीं जीत सकता और उसका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा.

सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के विकास के साथ-साथ अपनी माँ-समान कांग्रेस पार्टी के गौरव को पुनः स्थापित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा त्याग और संघर्षों के बल पर निर्मित ‘समरस भारत’ को जाति और धर्म के नाम पर तोड़ा जा रहा है. स्वयं संविधान पर ही प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं. जो लोग सरकार पर सवाल उठाते हैं, उन्हें दबाया जा रहा है. जिन लोगों ने गांधी की हत्या की थी, वे अब गोडसे का महिमामंडन करने पर तुले हैं.

ये भी पढ़ें: Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आंख की हुई सर्जरी, अस्पताल से मिली छुट्टी 

देश को बचाने का हमारे पास एकमात्र और सही तरीका यह है कि हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लें. वह पार्टी जिसने संविधान में निहित समानता, सद्भाव, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को अपनी विचारधारा के रूप में अपनाया है.  उसे जमीनी स्तर से वैचारिक रूप से सशक्त बनाएं. हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहां देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने तथा संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए हमें एक दूसरे स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत करनी होगी. इस संघर्ष में, न केवल विधायक दल, बल्कि प्रदेश के सात करोड़ लोग आपके साथ खड़े होंगे.

राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा किया पेश
डीके शिवकुमार ने अपने पोस्ट में पार्टी नेताओं का आभार जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज विधानसभा में हुई सीएलपी बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. सिद्धारमैया और अन्य नेताओं के साथ मैंने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की. कर्नाटक में सरकार बनाने का अपना दावा औपचारिक रूप से पेश किया. हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ राज्य की जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने से साफ इनकार, CM सम्राट चौधरी को दी चुनौती, कहा- ‘फोर्स बुलाकर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *