अभिषेक बनर्जी पर हमले में बड़ा ट्विस्ट, पुलिस ने जिसे किया अरेस्ट, TMC विधायक से निकला उसका लिंक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मामले में टीएमसी कार्यकर्ता आकाश गयान की मां ने बेटे का बचाव किया।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में हुए हमले की जांच में एक नया और बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. दरअसल, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर शनिवार (30 मई, 2026) को हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए कई लोगों का संबंध सोनारपुर की पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के साथ पाया गया है, जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह घटना सिर्फ हिंसा का एक अन्य मामला था या फिर पार्टी के भीतर गहरे मतभेंदों की तरफ इशारा करती है.

दरअसल, बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के आरोप में अब तक कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती, आकाश गयान, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास और देबाशीष दत्ता का नाम शामिल है. इन आरोपियों में से तपन माइती और आकाश को घटना से जुड़े वीडियो में देखा गया था, जिन्हें जांच के तहत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि तपन माइती और निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय पूर्व टीएमसी विधायक लवली मैत्रा के करीबी माने जाते थे. वहीं, काजल दास और देबाशीष दत्ता का भी पूर्व विधायक से संबंध बताया जा रहा है.

आकाश गयान के बारे में क्या जानकारी है?

इस मामले में बंगाल पुलिस ने आकाश गयान नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है, जो इलाके में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है. उसकी मां ने यह माना है कि वह पार्टी से जुड़ा हुआ था और चुनावों के दौरान नियमित रूप स टीएमसी बूथों पर बैठता था. उन्होंने कहा कि उनके बेटे के पास अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कोई निजी दुश्मनी रखने का कारण नहीं था.

उन्होंने बताया कि आकाश शनिवार (30 मई, 2026) को घटना के बाद हर रोज की तरह घर लौटा था और बाद में पास के मैदान में फुटबॉल खेलने गया था. उसी रात पुलिस उसे अपने साथ ले गई. आकाश की मां का यह भी कहना है कि परिवार को अब तक उसकी गिरफ्तारी का सटीक कारण नहीं बताया गया है. 

कौन है निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय?

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी निर्मल्य सेनगुप्ता भी है, जिसे जॉय सेनगुप्ता के नाम से भी जाना जाता है. जॉय स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है. पुलिस ने इस मामले में जॉय को गिरफ्तार किया है. हालांकि, उसके परिवार ने आरोपों से साफ इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है.

यह भी पढे़ेंः Kalyan Banerjee Attack: ‘लोकतंत्र की हत्या कर रही BJP’, बंगाल में कल्याण बनर्जी पर हुए अटैक पर आया ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *