राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,


Narendra Modi France Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस शहर पहुंच गए हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर हैं. वह  13-14 जून 2026 को नीस और 16-18 जून 2026 को एवियन और पेरिस को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठक के लिए नीस जाएंगे. दोनों नेता संयुक्त रूप से भारत इनोवेट्स प्रोग्राम का उद्घाटन करेंगे. इसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे.

छ: दिन की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक की छह दिन की यात्रा पर हैं. इस यात्रा को यूरोप के साथ भारत के रिश्तों में अहम मोड़ माना जा रहा है. 2014 के बाद से पीएम मोदी की फ्रांस की यह सातवीं यात्रा पर हैं. ईयू से हुए फ्री ट्रेड डील के बाद भारत के पीएम मोदी की यह पहली फ्रांस यात्रा है. पश्चिमी दुनिया में भारत की सबसे पुरानी और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारियों में से एक फ्रांस के साथ है. यह यात्रा इसी पर केंद्रित होगी. भारत की स्ट्रेटेजी में फ्रांस का एक खास स्थान है. 

यह भी पढ़ेंः ‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से…’, तेलंगाना SIR पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें किसे दी चेतावनी

कार्यक्रम में 120 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ-साथ वैश्विक निवेशक होंगे शामिल

कल दोपहर 2:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ का उद्घाटन करेंगे. यूरोप में भारत का प्रमुख डीप-टेक शोकेस है. भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष के दौरान आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 120 से अधिक भारतीय स्टार्टअप्स के साथ-साथ वैश्विक निवेशक, सीईओ और टेक्नोलॉजी लीडर्स हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. इन चर्चाओं में रक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष, व्यापार, शिक्षा और अन्य वैश्विक चुनौतियों जैसे मुद्दों पर बात होगी. नीस में इस यात्रा से भारत की सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारियों में से एक को नई गति मिलने और यूरोप के साथ भारत के संबंधों के मजबूत होने की काफी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ेंः ड्राइविंग के दौरान सबसे बड़ा खतरा, क्या आप जानते हैं अपनी कार का Blind Spot?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *