एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार… रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पाकिस्तान में भीषण गर्मी, बार-बार बिजली कटौती से जीवन मुश्किल।
  • रावलपिंडी, इस्लामाबाद में 40°C तापमान; IESCO ने बिना सूचना कटौती की।
  • उच्च बिजली बिलों के बावजूद पानी, व्यापार, अस्पतालों में आपूर्ति बाधित।

पाकिस्तान के कई शहरों में लोग इस वक्त भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. इसके साथ ही, उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार होने वाली बिजली कटौती की वजह से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है. पाकिस्तान में बिजली कंपनी IESCO की तरफ से लंबे समय से आपूर्ति में मुश्किलें आ रही हैं. ऐसे में लोगों को रातों भर भीषण गर्मी के बीच बिताने को मजबूर हैं. पाकिस्तान के रावलपिंडी और इस्लामाबाद के जुड़वा शहरों में मंगलवार (30 जून, 2026) को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

पाकिस्तानी मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार (30 जून, 2026) को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान और 43 प्रतिशत ह्यूमिडिटी लेवल दर्ज किया गया, लेकिन भीषण गर्मी के बीच उमस होने की वजह से यह तापमान 50 डिग्री सेल्सियस की मार जैसा महसूस हो रहा था. 
इस्लामाबाद की बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी IESCO ने जुड़वां शहरों के कई इलाकों में बिना किसी पूर्व सूचना के लोडशेडिंग शुरू कर दी है. 

भीषण गर्मी के बीच लोगों का जीना मुहाल

वहीं, इस चिलचिलाती हुई भीषण गर्मी की मार के बीच बिजली की सप्लाई न होने की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रावलपिंडी और इस्लामाबाद में बिजली बिलों की वसूली में कोई लापरवाही नहीं की जाती है, बिजली बिल 100 प्रतिशत वसूल किया जाता है, लेकिन ऊंचे बिजली दरों के बावजूद सरकार बिना कटौती के बिजली की सप्लाई करने में विफल साबित हो रही है. 

इसके अलावा, लोगों का यह भी कहना है कि कई इलाकों में बड़ी संख्या में सोलर पैनल लगे हुए हैं, इसके बावजूद सरकार कोई एक ऐसी नीति नहीं बना पा रही है, जिससे आम लोगों को लोडशेडिंग के बीच इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके.  

लगातार बिजली कटौती से पानी का भी संकट

लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के बीच बार-बार होने वाली बिजली कटौती से काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. चाहे आम आदमी हो, छात्र हो, दुकानदार हो, व्यापारी हो या उद्योगपति हो, हर कोई इस मुश्किल को झेल रहा है. जबकि सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी बिजली कटौती के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
 
वहीं, इसके अलावा, बिजली न होने की वजह से पीने के पानी की सप्लाई में भी दिक्कतें आ रही हैं. क्योंकि बिजली न होने से ट्यूबवेल बंद पड़ गए हैं. इसके अलावा, कंई घंटों तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रहने से शहर के मुख्य सड़कों में गाड़ियों की लंबी लाइनें तक लग रही हैं. 

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भारत ने लगाई थी लताड़, अब शहबाज सरकार का आया रिएक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *