यूएस-ईरान वॉर के चलते बंद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चालू की वेस्ट एशिया में सर्विस, ओमान-कुवैत की उड़ान शुरू


अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति थी, लेकिन तनाव कम होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बड़ा फैसला किया है. उसने गुरुवार (2 जुलाई) को ओमान और कुवैत समेत कई जगहों के लिए फिर से सर्विस शुरू कर दी है. अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान दोनों देशों की तरफ से मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया जा रहा था. इसी वजह से दुनिया कई कई एयरलाइंस ने उड़ानों पर रोक लगा दी थी.

कोझीकोड से ओमान के सलालाह के लिए गुरुवार से फ्लाइट शुरू कर दी गई है. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि कोझीकोड और कुवैत के बीच शुक्रवार से फ्लाइट शुरू होगी. वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु से कुवैत के लिए 4 जुलाई से फ्लाइट शुरू होगी. अहम बात यह है कि फ्लाइट्स की संख्या भी टाइम के साथ बढ़ाई जाएगी.

अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से महंगा हो गया था ईंधन

अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से ईंधन काफी ज्यादा महंगा हो गया था, लेकिन अब तनाव कम होने के बाद दाम घट गया है. कई देशों ने एयरस्पेस को फिर से खोल दिया है, जो कि तनाव की वजह से बंद था. लिहाज एयरलाइंस भी फ्लाइट्स को फिर से शुरू कर रही हैं और इनकी संख्या भी बढ़ा रही है. 

मस्कट के लिए भी शुरू होगी फ्लाइट

एअर इंडिया एक्सप्रेस 3 जुलाई से मस्कट और कर्नाटक के मंगलुरु के बीच फिर से फ्लाइट शुरू करेगी. एयरलाइन मस्कट से भारत के सात शहरों के लिए साप्ताहिक रूप से लगभग 40 उड़ानों का संचालन करती है. दुनिया भर की एयरलाइनों ने पश्चिम एशिया के लिए फ्लाइट्स को सीमित कर दिया था. हालांकि अब फिर से उड़ानों को सामान्य किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर ‘रिहर्सल’ के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *