- ब्रिटेन की मंत्री लिसा नंदी ने एक्स प्लेटफॉर्म छोड़ा।
- उन्होंने कहा एक्स दुर्व्यवहार, गलत जानकारियों को बढ़ावा देता है।
- उनका विभाग भी अब एक्स का इस्तेमाल नहीं करेगा।
ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग की मंत्री लिसा नंदी ने गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि वे अब से एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल नहीं करेंगी. उन्होंने यह भी कहा है कि उनके साथ-साथ उनके अधीन आने वाले सरकारी विभाग भी एक्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
अपने आखिरी X पोस्ट में लिसा नंदी ने क्या कहा?
दरअसल, ब्रिटेन की संस्कृति मंत्री लिसा नंदी ने गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ही एक पोस्ट शेयर कर यह घोषणा की है कि वह अब से एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म अब सही मुद्दों पर बहस के बजाए दुर्व्यवहार और गलत जानकारियों को बढ़ावा देने वाला मंच बन गया है.
You can follow me on Instagram, Facebook and LinkedIn @LisaNandyMP.
— Lisa Nandy MP (@lisanandy) July 2, 2026
अब दुर्व्यवहार और गलत जानकारियों को बढ़ावा देता है प्लेटफॉर्म- लिसा
उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर किए अपने आखिरी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने इस प्लेटफॉर्म को छोड़ने का फैसला किया है और मेरा विभाग (संस्कृति, मीडिया और खेल) भी ऐसा ही करेगा. यह प्लेटफॉर्म कभी अभिव्यक्ति की आजादी और खुले विचारों को रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह सही मुद्दों पर सार्थक बहस के बजाए दुर्व्यवहार और गलत जानकारियों को बढ़ावा देने वाला मंच बन गया है.’
उन्होंने कहा, ‘यह न तो हमारे लोकतंत्र के लिए सही है और न ही हमारे समाज के लिए. इसलिए मैं अब ऐसे किसी भी प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं करना चाहती हूं.’
संस्कृति मंत्री ने लोगों से क्या की अपील?
यूनाइटेड किंगडम के विगन संसदीय क्षेत्र से सांसद लिसा नंदी ने एक अन्य पोस्ट में लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘आप मुझे इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन पर @LisaNandyMP के नाम से फॉलो कर सकते हैं.’ उन्होंने अपने आखिरी एक्स पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि ब्रिटेन सरकार में उनके अधीन आने वाला संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग भी अब X प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करेगा.
यह भी पढ़ेंः सीरिया की राजधानी दमिश्क के कैफे में बड़ा बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 अन्य घायल