Washington Shooting: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में दो इजराइली नागरिकों की हत्या कर दी गई है. वॉशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के बाहर भीषण गोलीबारी हुई है. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. उसने गिरफ्तारी के दौरान फिलिस्तीन को लेकर नारेबाजी की. इस मामले पर इजराइली दूतावास की प्रतिक्रिया आई है. उसके मुताबिक गोलीबारी में दूतावास के दो अधिकारियों की जान गई है.
न्यूज एजेंसी बीएनओ के मुताबिक वॉशिंगटन डीसी में भीषण गोलीबारी हुई है. यह मामला रात करीब 9.15 बजे का है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इस हमले में एक पुरुष और एक महिला के मारे जाने की खबर है. हमले में मारे गए दोनों लोग इजराइली राजनियक थे.
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, ”घातक गोलीबारी में इजरायली दूतावास के कर्मचारी घायल हुए हैं.” डैनी डैनन ने इसे “यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य” करार दिया है. इस मामले पर अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है.
I am on the scene of the horrible shooting outside the Washington, DC Capital Jewish Museum with @USAttyPirro. Praying for the victims of this violence as we work to learn more.
— Attorney General Pamela Bondi (@AGPamBondi) May 22, 2025
The fatal shooting that took place outside the event that took place at the Jewish Museum in Washington, D.C. is a depraved act of anti-Semitic terrorism. Harming the Jewish community is crossing a red line. We are confident that the US authorities will take strong action against… pic.twitter.com/mVyXHjGyxU
— Danny Danon 🇮🇱 דני דנון (@dannydanon) May 22, 2025