shangri-la dialogue cds anil chauhan said about terrorism Pakistan General Sahir Shamshad Mirza | शांगरी-ला डायलॉग में CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया, कहा


Shangri-La Dialogue 2025: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने हाल ही में पाकिस्तान को आतंकवाद के मसले पर घेरा है. उन्होंने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में हिस्सा लिया. उन्होंने यहां ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी बात की. पाकिस्तान के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने भी सिंगापुर पहुंचे थे. पाक जनरल मिर्जा ने यहां जम्मू कश्मीर के मुद्दे को उठा दिया. 

सीडीएस अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए कहा कि हमारे विरोधियों को सबक सीखना चाहिए. पीटीआई की एक खबर के मुताबिक जनरल चौहान ने कहा, ”हमने आतंक के खिलाफ एक नई लाइन खींच दी है. हमारे इस ऑपरेशन से विरोधियों को सबक लेने की जरूरत है. मुझे उम्मीद है कि वे भारत के संयम की सीमा को समझ गए होंगे. हम आतंक के प्रॉक्सी वॉर से पिछले दो दशकों से लड़ रहे हैं. इस दौरान हमने अपने कई लोगों को गंवाया है. अब इस खत्म करना चाहते हैं.”

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की साजिश

पाकिस्तान भारत के खिलाफ बार-बार साजिश करता है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. भारत ने इसका ऑपरेशन सिंदूर से लिया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. पाकिस्तानी सेना ने इसके जवाब में भारत पर हमले की कोशिश की थी, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया.

पाकिस्तान ने उठाया जम्मू कश्मीर का मुद्दा

पाक जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा कि वे विवाद को खत्म करके इसके समाधान की ओर बढ़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ”विवाद को खत्म करने के लिए इसका समाधान देखना चाहिए. मुझे लगता है कि लंबे समय तक के लिए शांति स्थापित हो सकती है. जब किसी तरह का विवाद नहीं होता है तो कश्मीर के मुद्दे पर बात नहीं होती है. कश्मीर का मसला वहां के लोगों के हिसाब से सुलझना चाहिए. यूएनसीएस के प्रस्तावों को भी मसला सुलझाया जा सकता है.”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *