इराक के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे 50 लोगों की मौत हो गई. इराकी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आग पूर्वी इराक के अल-कुट शहर में लगी है. इसकी वजह से कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. वसित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने ऑफीशियल इराकी न्यूज एजेंसी (आईएनए) को घटना को लेकर पूरी जानकारी दी है.
अल-कुट में पांच दिन पहले एक हाइपर मॉल था, इसी में आग लगी है. हालांकि इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है. वीडियो में मॉल पूरी तरह से आग की गिरफ्त में दिख रही है और भयंकर धुआं भी उठ रहा है. घटना की जानकारी के तुरंत बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी थी.
आग की घटना के बाद कई लोग लापता
रिपोर्ट के मुताबिक आग सबसे पहले पहली ही मंजिल पर लगी और इसके बाद फैल गई. इस घटना के बाद भारी संख्या में लोग लापता हैं. मौके पर पहुंचा राहत दल लोगों को बाहर निकालने का प्रयास भी कर रहा है. मौजूदा जानकारी के मुताबिक कई शव बुरी स्थिति में अस्पताल पहुंचाए गए हैं. प्रशासन मॉल और बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है.
अस्पतालों को किया गया अलर्ट
कुट शहर बगदाद से लगभग 160 किलोमीटर दूर है. यहां के अस्पतालों को अलर्ट मॉड पर रखा गया है. घटना से प्रभावित लोगों को पहुंचाया जा रहा है. इसके साथ ही मॉल के आसपास के इलाके को भी खाली करवाया गया है. लोगों की मदद के लिए राहत दल पूरा प्रयास कर रहा है. इस हादसे की वजह से मौत का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है.
🔴#LATEST — Fire at shopping mall in eastern Iraq kills 50, Iraqi sources report pic.twitter.com/v6ftD4YMdi
— Türkiye Today (@turkiyetodaycom) July 17, 2025