‘समझौते के करीब ईरान और US’…, तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें


अमेरिका और ईरान के बीच कुछ महीनों से चल रहे युद्ध के बीच शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिलने वाली खबर सामने आई है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि दोनों पक्ष किसी भी समझौते के सबसे करीब हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को रीशेयर किया है. ऐसे में यह बयान तब सामने आए हैं, जब समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ती हुई नजर आई है. 

अराघची ने क्या जानकारी साझा की है, जिसे ट्रंप ने रीशेयर किया

अराघची ने अपने अपने समझौते का जिक्र करते हुए लिखा है कि इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग अब तक के सबसे करीब है. इसी पोस्ट को अमेरिकी राष्ट्रपति ने रीशेयर किया. ऐसे में समझौते को लेकर बातचीत सही दिशा में होती नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें : ओमान तट पर US की मनमानी, 4 दिन में तीसरी बार जहाज पर अटैक, भारत ने दूसरी बार अमेरिका को किया समन

अराघची का बयान ऐसे वक्त आया है, जब ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ युद्ध का समाधान निकाल लिया गया है. साइन से पहले कुछ प्रक्रियात्मक कदम बाकी है. ट्रंप ने कहा है कि अब बस डॉक्यूमेंट्स को अंतिम रूप देना बाकी है. यह काम अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा.

मीडिया संगठनों और एक्सपर्ट्स से अटकलों से बचने की अपील

साथ ही अराघची ने मीडिया संगठनों और एक्सपर्ट्स से अपील की है कि वे बातचीत पूरी होने तक समझौते से जुड़ी अटकलों को लगाने से बचें. ईरान के विदेश मंत्री ने वादा किया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी जानकारी सार्वजनिक की जाएंगी. इधर, ईरान मीडिया ने प्रस्तावित 14 सूत्रीय समझौता का विवरण प्रकाशित किया है. इस पर ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया. ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि बताई गई बातों का उन शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है, जिन पर लिखित रूप में सहमति बनी थी.

अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *