Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय ने कर दिया क्लीयर


थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे लेकर भारत की तरफ से बयान जारी किया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार (26 जुलाई, 2025) को कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने और तनाव को रोकने के लिए कदम उठाएंगे.

कंबोडिया-थाईलैंड में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी सहायता के लिए दोनों देशों में स्थित हमारे दूतावास से संपर्क कर सकते हैं. बैंकॉक, थाईलैंड में भारतीय दूतावास हेल्पलाइन +66 61 881 9218 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) और नोम पेन्ह, कंबोडिया में भारतीय दूतावास हेल्पलाइन +855 92 881 676 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) जारी किए गए हैं.

इससे पहले कंबोडिया स्थित भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सीमा क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है.

भारतीयों को सीमा क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह 

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी झड़पों को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सीमा क्षेत्रों की यात्रा से बचें. किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास के नंबर +855 92881676 पर कॉल करें या cons.phnompenh@mea.gov.in पर ईमेल करें.”

वहीं, कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सीमा संघर्ष में अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 71 अन्य घायल हुए हैं. थाई मीडिया के अनुसार, ये झड़पें लगातार तीसरे दिन शनिवार को तब शुरू हुईं, जब कथित तौर पर कंबोडियाई सैनिकों ने थाई सैनिकों पर गोलीबारी की.

ये भी पढ़ें

‘ओडिशा को 10 साल पीछे धकेला’, मोहन मांझी सरकार ने कैंसिल किया भुवनेश्वर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रेक्ट तो भड़क गए नवीन पटनायक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *