PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन युद्ध पर की चर्चा, दिया भारत आने का न्योता


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (8 अगस्त, 2025) को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की.

पीआईबी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी. इसके बाद पीएम मोदी ने पुतिन को उनके विस्तार से किए गए आकलन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और रूस-यूक्रेन के संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में भारत के स्थायी रुख को फिर से दोहराया.

मोदी और पुतिन ने भारत-रूस के साझेदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई

वहीं, बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस के संबंधों और द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति की भी समीझा की और दोनों देशें के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने को लेकर प्रतिबद्धता को दोहराया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को दिया भारत आने का न्यौता

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस साल के अंत में होने वाले भारत-रूस के वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण भी दिया है. रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा पूरी होने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को एक नई गति देने की उम्मीद है.

ट्रंप की दोगुने टैरिफ की घोषणा के बीच हुई मोदी-पुतिन की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह बातचीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बुधवार (6 अगस्त, 2025) को भारत पर 50 परसेंट का दोगुना टैरिफ लगाने की घोषणा के दो दिन बाद हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूस के साथ व्यापारिक साझेदारी को जारी करने और लगातार सस्ते दामों पर कच्चा तेल आयात करने को लेकर 50 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

हालांकि, पिछले हफ्ते ट्रंप ने भारत पर 25 परसेंट के अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की थी, लेकिन दो दिन पहले बुधवार (6 अगस्त) को ट्रंप ने इस अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ को दोगुना करते हुए भारत पर और 25 टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप के टैरिफ प्रेशर के बाद भारत ने ठंडे बस्ते में डाली करोड़ों की हथियार-एयरक्राफ्ट डील? सरकार ने दिया जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *