लखनऊ एयरपोर्ट पर टेकऑफ नहीं कर पाया इंडिगो का प्लेन, टला बड़ा हादसा; सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार


उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार (14 सितंबर) को दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया. यहां दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ के दौरान रनवे पर ही रुक गई. कैप्टन ने समय रहते विमान को रोककर 151 यात्रियों की जान बचाई. इस विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं.

सूत्रों के अनुसार, विमान ने रनवे पर तेज रफ्तार पकड़ी, लेकिन फिर भी हवा में नहीं उठ सका. फ्लाइट के कैप्टन ने चतुराई से रनवे के अंतिम छोर से पहले ही विमान को रोक दिया. इस घटना से विमान में मौजूद यात्री घबरा गए. हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित रहे. बाद में एयरलाइन ने सभी को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा.

सूरत से दुबई जा रही फ्लाइट में भी आई थी खराबी

इससे पहले हाल ही में सूरत से दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करना पड़ा था. इस विमान में कुल 170 से अधिक यात्री सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी, बल्कि तकनीकी समस्या के चलते सुरक्षित ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया.

हवा में उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

विमान में हवा में उड़ान के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आईं. इसके चलते पायलट ने विमान को सूरत से दुबई की जगह अहमदाबाद में उतारने का निर्णय लिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया. इंडिगो एयरलाइंस ने तुरंत दूसरे विमान की व्यवस्था कर दी, ताकि सभी यात्री दुबई के अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुँच सकें. यात्रियों को किसी प्रकार की चोट या असुविधा नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-

‘ना हम युद्ध की साजिश रचते हैं और ना उसमें शामिल होते हैं’, ट्रंप की 100% टैरिफ वाली अपील पर चीन का जवाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *