अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने फार्मा सेक्टर पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, यानी कि अब दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी. ट्रंप ने शुक्रवार (26 सितंबर) को कहा कि हम फार्मास्युटिकल प्रॉडक्ट का शुल्क बढ़ा रहा है.
ट्रंप ने ट्रूथ पोस्ट के जरिए कहा, ”हम 1 अक्तूबर 2025 से किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड फार्मास्यूटिकल प्रॉडक्ट पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे, जब तक कि संबंधित कंपनी अमेरिका में अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट नहीं बना लेती. अगर किसी कंपनी ने प्लांट का काम शुरू कर दिया है तो उस पर टैरिफ नहीं लगेगा. इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद.”
अपडेट जारी है…