Sheikh Hasina News: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए साल 2024 अच्छा नहीं रहा. देश में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था. मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें देश छोड़ने का फैसला लेना पड़ा, लेकिन अब बांग्लादेश की राजनीति में तख्तापलट से जुड़ा अहम खुलासा हुआ है.
बांग्लादेश के एक प्रमुख अखबार Prothom Alo की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल के वकील मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान शेख हसीना से जुड़ा वाकया बताया है. उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2024 को जब तख्तापलट के दौरान सेना के अधिकारियों ने शेख हसीना को इस्तीफा देने के लिए कहा तो शेख ने कहा कि मुझे गोली मार दो और यहां बंगभवन (राष्ट्रपति आवास) में दफन कर दो. ये शेख हसीना के पद से इस्तीफा देने से पहले आखिरी शब्द थे. इसके बाद उन्होंने भारत में शरण ले ली थी.
मोहम्मद यूनुस को बनाया गया था अंतरिम सरकार का मुखिया
साल 2024 में 5 अगस्त को बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया था. उनके बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया. वे कुछ महीनों के लिए अंतरिम सरकार के प्रमुख बने थे. बांग्लादेश में छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मोहम्मद यूनुस सरकार पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
पिछले साल शेख हसीना सरकार गिरने के बाद सेना ने मोर्चा संभाला था. ऐसे में अब सेना चाहती है कि देश में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं, ताकि सेना अपने बैरक में लौट सकें. शेख हसीने के सत्ता छोड़ने के बाद बांग्लादेश की स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है. बांग्लादेश सेना की आपात बैठक में पांच लेफ्टिनेंट जनरल, आठ मेजर जनरल (जीओसी), स्वतंत्र बिग्रेडों के कमांडिंग अधिकारी और सेना मुख्यालय के अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया था.
ये भी पढ़ें-