BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी


देश में सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सहित 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार (15 जनवरी 2025) शाम 5:30 बजे मतदान संपन्न हो गया. मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में 227 वार्ड के लिए कुल 1,700 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला थोड़ी देर में होना है. वोटों की गिनती शुक्रवार (16 जनवरी 2026) सुबह 10 बजे से शुरू होगी,जबकि आमतौर पर वोट खुलना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाते हैं. 

बीएमसी 2025-26 में 74,000 करोड़ रुपये से अधिक के बजट के साथ एशिया का सबसे बड़ा नगर निकाय है, जिस वजह से इस चुनाव पर देशभर की नजर है. राज्य के निर्वाचन आयु्क्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि महाराष्ट्र के प्रमुख शहरी केंद्रों के इन नगर निकायों में 3.48 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. 29 महानगरपालिकाओं में से इचलकरंजी और जालना नगर निकाय नवगठित निकाय हैं.

पिछली बार मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव साल 2017 में हुआ था, जिसका कार्यकाल 2022 में 2022 में समाप्त हो गया था. हालांकि उसके बाद फिर कभी चुनाव नहीं हुआ और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब शिवसेना और एनसीपी टूट गई है और पार्टी दो गुटों में बंट चुकी है. बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं. बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं.

दूसरी तरफ ठाकरे ब्रदर्स साथ आए हैं. शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है. शिवसेना (UBT) 163 सीटों पर और मनसे 52 सीटों पर चुनाव लड़ी. कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया. कांग्रेस 143 तो वीबीए 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. अजीत पवार की एनसीपी ने किसी पार्टी से हाथ नहीं मिलाया और 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

इस चुनाव में कई ऐसी वीआईपी सीट है, जिस पर सबकी नजर है. वार्ड 193 खार-सांताक्रूज़ सीट से किशोरी पेडनेकर (शिवसेना यूबीटी), वार्ड 205 गोरेगांव पश्चिम सीट से रवि राजा (बीजेपी), वार्ड 179 बांद्रा पश्चिम से तेजस्वी घोषालकर (बीजेपी), वार्ड 214 अंधेरी ईस्ट से हर्षवर्धन सपकाल (कांग्रेस), वार्ड 224 मुलुंड पश्चिम से राहुल शेवाले (शिवसेना शिंदे गुट) ये उन सीटों में शामिल है, जहां मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *