BMC Election Results 2026: BMC चुनाव में किन सीटों पर महामुकाबला! जानें कौन, कहां कितना मजबूत


मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 के नतीजे शुक्रवार (16 जनवरी 2026) को आने वाले है. इस बीच शिवसेना के दोनों गुट, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, मनसे, राष्ट्रवादी कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाड़ी और अन्य दलों के बीच कई इलाकों में सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है. कई सीटों पर जीत का अंतर बहुत कम रहने की संभावना है, जिससे चुनावी माहौल काफी गर्म हो गया है.

नायगांव प्रभाग के वार्ड 200 से 206 तक शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. वार्ड 200 में शिवसेना की उर्मिला पांचाल, भाजपा के संदीप देशपांडे और कांग्रेस के सुरेश काले के बीच मुकाबला है. वार्ड 201 में शिवसेना (उबाठा) की रेखा कांबळे, शिंदे गुट की सुप्रिया मोरे और कांग्रेस की पल्लवी मुणगेकर आमने-सामने हैं. वार्ड 202 में शिवसेना की श्रद्धा जाधव, भाजपा के पार्थ बावकर और वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमोद जाधव चुनाव लड़ रहे हैं. वार्ड 203 में शिवसेना की श्रद्धा पेडणेकर और शिंदे गुट की समिधा भालेकर के बीच सीधी टक्कर है. वार्ड 204 में शिवसेना के ओंकार तावडे, शिंदे गुट के अनिल कोकील और कांग्रेस के नरेंद्र अवधूत मैदान में हैं. वार्ड 205 में मनसे की सुप्रिया दलवी, भाजपा की वर्षा शिंदे और कांग्रेस की अपूर्वा सालिस्तेकर के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है. वार्ड 206 में शिवसेना (उबाठा) के सचिन पडवळ, शिंदे गुट के संजय अंबोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस के रामवचन मुराई और कांग्रेस के सुनील यादव के बीच बहुकोणीय मुकाबला है.

वार्ड 207 से 213 तक कई सीटों पर कड़ा मुकाबला

भायखळा प्रभाग के वार्ड 207 से 213 तक कई सीटों पर त्रिकोणीय और चौतरफा मुकाबले देखने को मिल रहा है. वार्ड 207 में भाजपा के रोहिदास लोखंडे, मनसे की शलाका हरियाण और अखिल भारतीय सेना की योगिता गवळी चुनाव लड़ रही हैं. वार्ड 208 में शिवसेना (उबाठा) के रमाकांत रहाटे, शिंदे गुट के विजय लिपारे और राष्ट्रवादी कांग्रेस के मंगेश बनसोड के बीच कड़ी टक्कर है.

वार्ड 209 में शिंदे गुट की यामिनी जाधव, मनसे की हसीना माहिमकर और कांग्रेस की राफिया दामोदी मैदान में हैं. वार्ड 210 में शिवसेना (उबाठा) की सोनम जामसूतकर, भाजपा के संतोष राणे और कांग्रेस के अनिल वाजे के बीच मुकाबला है. वार्ड 211 में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के सुफियान अंसारी, भाजपा के शकील अंसारी और कांग्रेस के वकार खान आमने-सामने हैं. वार्ड 212 में मनसे की श्रावणी हलदणकर, अखिल भारतीय सेना की गीता गवळी और कांग्रेस की नाज़िया सिद्दीकी चुनाव लड़ रही हैं. वार्ड 213 में शिवसेना (उबाठा) की श्रद्धा सुर्वे, कांग्रेस की नसीमा जुनेजा और शिंदे गुट की आशा मामेडी के बीच संघर्ष है.

वार्ड 223 से 227 तक कई बड़े-चर्चित चेहरें

वार्ड 223 से 227 तक कई बड़े और चर्चित चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. वार्ड 223 में मनसे के प्रशांत गांधी, कांग्रेस के ज्ञानराज निकम और शिंदे गुट की प्रिया पाटील मैदान में हैं. वार्ड 224 में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) की सानिया शाह, कांग्रेस के साबिक मर्चंट और शिवसेना की रुची वाडकर के बीच मुकाबला है. वार्ड 225 में भाजपा की हर्षिता नार्वेकर, शिंदे गुट की सुजाता सानप और शिवसेना (उबाठा) के अजिंक्य धात्रक चुनाव लड़ रहे हैं. वार्ड 226 में भाजपा के मकरंद नार्वेकर के सामने अपक्ष उम्मीदवार तेजल पवार हैं. वार्ड 227 में भाजपा की गौरी शिवलकर-नार्वेकर, शिवसेना (उबाठा) की रेहना शेख और समाजवादी पार्टी की शबाना अंसारी के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है.

शिवसेना के दोनों गुटों के बीच सीधी जंग 

वरळी क्षेत्र में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच सीधी राजनीतिक जंग देखने को मिल रही है. वार्ड 193 में हेमांगी वरळीकर और प्रल्हाद वरळीकर आमने-सामने हैं. वार्ड 194 में निशिकांत शिंदे और समाधान सरवणकर के बीच मुकाबला है. वार्ड 195 में विजय भणगे का सामना भाजपा के राजेश कांगणे से है. वार्ड 196 में पद्मजा चेंबूरकर और सोनाली सावंत के बीच टक्कर है. वार्ड 197 में मनसे और शिंदे गुट के बीच सीधा संघर्ष है. वार्ड 198 में अबोली खाड्ये और वंदना गवळी आमने-सामने हैं. वार्ड 199 में किशोरी पेडणेकर और रुपाली कुसले के बीच कड़ा मुकाबला है.

उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक

घाटकोपर प्रभाग के वार्ड 123 से 133 तक चुनावी मैदान सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला नजर आ रहा है. इन वार्डों में भाजपा, शिवसेना के दोनों गुट, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, मनसे, वंचित बहुजन आघाड़ी, AIMIM, BSP और AAP सहित कई दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं. खास तौर पर वार्ड 125 और 133 में उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है, जिससे मुकाबला बेहद रोचक बन गया है.

ये भी पढ़ें: BMC Election Results 2026: कौन है BMC चुनाव का सबसे अमीर उम्मीदवार? 14 सालों में बढ़ गई 1900 फीसदी संपत्ति, आंकड़ा चौंका रहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *