Chief Electoral Officer of WB: नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर,मनोज कुमार अग्रवाल की लेंगी जगह


भारत के मुख्य चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए नीलम मीणा को राज्य का नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है. वह मनोज कुमार अग्रवाल की जगह लेंगी. नीलम मीणा 1998 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर की IAS अधिकारी हैं. चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें पश्चिम बंगाल में चुनाव संबंधी सभी प्रशासनिक और निगरानी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावी गतिविधियों को देखते हुए इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नीलम मीणा को प्रशासनिक अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है और अब उनके नेतृत्व में राज्य की चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा. चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर राज्य में चुनाव आयोग का प्रमुख अधिकारी होता है, जो मतदाता सूची, चुनाव तैयारियों, मतदान प्रक्रिया और चुनावी आचार संहिता के पालन की निगरानी करता है.

 

ये भी पढ़ें: डांस बार, ऑर्केस्ट्रा और मसाज पार्लर में बाल मजदूरी पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस

1998 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी

नीलम मीणा पश्चिम बंगाल कैडर की 1998 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1970 को हुआ था. उन्होंने B.Sc. और M.A. की पढ़ाई की है. चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर चुने जाने के पहले नीलम मीणा  पश्चिम बंगाल सरकार के कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थी.  उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है. इनमें प्रिंसिपल सेक्रेटरी, डायरेक्टर, सेक्रेटरी, डिप्टी चेयरमैन, प्राइवेट सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर और मजिस्ट्रेट, जॉइंट सेक्रेटरी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, एडिशनल डायरेक्टर, सब डिविजनल ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट जैसे अहम पद शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर आया निर्मला का बयान, जानें क्यों बोलीं 3F पर करें फोकस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *