Diesel Petrol Price Australia: जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, सस्ता कर दिया डीजल-पेट्रोल, घटाई 50 फीसदी कीमतें


मिडिल ईस्ट में जारी संकट के चलते दुनियाभर में तेल के दाम बढ़ गए हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए फ्यूल टैक्स में 50 फीसदी की कटौती का बड़ा ऐलान किया है. 

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि ये राहत अगले तीन महीनों यानी 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी. विदेशी संघर्षों के कारण घरेलू बाजार में बढ़ रही कीमतों के दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

नेशनल फ्यूल सिक्योरिटी प्लान 
अल्बनीज सरकार का मकसद नौकरीपेशा लोगों और बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावकों के खर्चों में बचत करना है. इसके साथ ही सरकार ने नेशनल फ्यूल सिक्योरिटी प्लान भी जारी किया है, जिससे राज्यों और क्षेत्रों में फ्यूल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि अनिश्चित वैश्विक परिस्थितियों के बीच ऑस्ट्रेलियाई तरीका अपनाते हुए लोगों की देखभाल करना उनकी प्राथमिकता है.

इसके साथ ही एंथनी अल्बनीज ने चेतावनी दी है कि तेल की कीमतों में नाजायज मुनाफाखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार ने ऐसे तत्वों के खिलाफ भारी जुर्माने की बात कही है. अल्बनीज ने कहा कि जनता की कीमत पर मुनाफा बढ़ाने का कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा. अधिकारियों को बाजार पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

30 जून तक सस्ता मिलेगा पेट्रोल और डीजल 
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने लोगों से गुजारिश करते हुए कहा है कि वे केवल उतना ही फ्यूल खरीदें, जितनी उन्हें जरूरत है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और इस वक्त संयम बरतकर समाज की मदद कर सकते हैं. 30 जून तक पेट्रोल और डीजल सस्ता मिलेगा.

ईंधन आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया की केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है. नेशनल फ्यूल सिक्योरिटी प्लान के जरिए ये सुनिश्चित किया जाएगा कि ईंधन उन जगहों पर पहुंचता रहे, जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सरकार ने घरेलू सुरक्षा और जनता की सुविधा के लिए यह ठोस कदम उठाया है.

ये भी पढ़ें

US-Iran War: कुवैत में मारा गया एक और भारतीय, ईरान ने धुआं-धुआं किया कुवैत का पावर प्लांट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *