Earthquake: भूकंप से सुबह-सुबह तबाही! वेनेजुएला में 45 सेकेंड में दो तगड़े झटकों से इमारतें जमींदोज, भागते दिखे लोग


वेनेजुएला में बुधवार (24 जून) शाम 45 सेकंड के भीतर भूकंप के दो बड़े झटकों से धरती कांप उठी. यूएस जियोलॉजिकर सर्वे के मुताबिक, 7.1 तीव्रता और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए. जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है. भूकंप का सबसे ज्यादा असर राजधानी काराकस में हुआ, जहां कई इमारतें जमींदोज हुई हैं.

राजधानी काराकस में ढही इमारतें

भूकंप के आए जोरदार झटकों के बीच लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. राजधानी काराकस में लोग हिलती-डुलती इमारतों से निकलकर बाहर आए. यहां कई बिल्डिंग ढह गईं. जिन बाजारों में चहल-पहल थी, वहां तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था. कई इलाकों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. USGS के मुताबिक, वेनेजुएला में आए भूकंप से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अब तक कोई आंकड़े सामने नहीं आए हैं.

गृह मंत्री कैबेलो की लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील

KSN ने गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए. उन्होंने बताया कि कराकस के अल्तामिरा इलाके में घर और इमारतें ढह जाने से हालात चिंताजनक हो गए हैं. उन्होंने लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की, क्योंकि भूकंप के बाद आने वाले झटकों से कुछ इमारतों को और नुकसान पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जुटे हुए हैं.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी और इसका केंद्र  कैरिबियाई तट पर स्थित मोरोन बस्ती के पश्चिम में था. कराकस से इसकी दूरी करीब 168 किलोमीटर है. इसकी गहराई 13 किलोमीटर थी. वहीं, दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 तीव्रता मापी गई. इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था. दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. बताया जा रहा है कि यह भूकंप पिछली एक सदी में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप में से एक है.

काराकास के चाकाओ नगर पालिका में 4 इमारतें ढह गईं, मेयर ने यह जानकारी दी. उधर, गुआइरा स्थित होटल एडुआर्ड की इमारत पूरी तरह से ढह गई. भूकंप से मची तबाही के बाद वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज विनाशकारी भूकंप पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी.

भूकंप के झटकों से हिला पुलवामा! सुबह-सुबह धरती हिलने से सहमे लोग, घरों से बाहर भागे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *