India-Pakistan Match: ‘जाहिल हारिस रऊफ, राफेल में बैठ और समंदर में….’, इंडिया से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर भड़के PAK एक्सपर्ट

एशिया कप फाइनल के रोमांचक मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को ऐसा धोया है कि पूरा पाकिस्तान गम में डूबा हुआ है. पाकिस्तानी टीम की अपने ही देश में थू-थू हो रही है. हारिस रऊफ और पाक क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा पर तो लोगों में सबसे ज्यादा गुस्सा भरा हुआ है. एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने अपनी टीम का मजाक बनाते हुए कहा कि उन्हें तो दो हजार साल पहले से पता था कि पाकिस्तान टीम को हारना है.उन्होंने कहा कि पाक क्रिकेटर्स इस काबिल ही नहीं हैं. पाकिस्तान की टीम ने जीता हुआ मैच हारा है.

क्रिकेट के जानकार और पाकिस्तानी एक्सपर्ट अमीर हुसैन ने कहा कि जिस राफेल को हारिस रऊफ उड़ा रहे थे, उसमें बैठकर उन्हें समुद्र में गिर जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए शर्म का मुकाम है, हारिस रऊफ बड़े राफेल उड़ा रहा था उस दिन.

अमीर हुसैन ने कहा कि पाकिस्तानी टीम ने 13 ओवर में 113 रन बनाए, लेकिन अगले सात ओवर में सिर्फ 33 स्कोर किया. उन्होंने कहा कि 42 बॉल्स पर 33 स्कोर किया और पाकिस्तान के नौ खिलाड़ी आउट हो गए. उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसा शर्मनाक और दर्दनाक पाकिस्तान के ऊपर वार किया है कि आप सारी जिंदगी नहीं भूल पाओगे.

अमीर हुसैन ने मांग की कि सलमान अली आगा और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकाला जाना चाहिए. अमीर हुसैन ने कहा, 'सलमान अली आगा को बाहर निकालो, तीसरी बार आप एशिया कप टूर्नामेंट में हारे हो. सलमान अली आगा की कैप्टेंसी अब खतरे में है, इसको बाहर निकालो.'

अमीर हुसैन ने मांग की कि सलमान अली आगा और हारिस रऊफ जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकाला जाना चाहिए. अमीर हुसैन ने कहा, ‘सलमान अली आगा को बाहर निकालो, तीसरी बार आप एशिया कप टूर्नामेंट में हारे हो. सलमान अली आगा की कैप्टेंसी अब खतरे में है, इसको बाहर निकालो.’

उन्होंने कहा कि बाबर आजम को स्ट्राइक रेट की वजह से टीम से बाहर निकाला था और खुद ये लोग क्या कर रहे हैं, 20 बॉल पर 20 रन दे रहे हैं. बाबर आजम 20 पर 50 करे, 20 पर 40 करे तो इन्हें अच्छा नहीं लगता है. अमीर हुसैन ने कहा कि बाबर का क्या स्ट्राइक रेट खराब था. उसका 130 का स्ट्राइक रेट है और इनका खुद का स्ट्राइक रेट 103 का है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों की औकात भारत ने याद दिलाई है.

अमीर हुसैन ने कहा कि आज 20 पर तीन खिलाड़ी आउट थे इंडिया के, पाकिस्तान ने बड़ी अच्छी बॉलिंग की. तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम के साथ दिक्कत है, जब हमारी बॉलिंग चलती है तो बैटिंग नहीं चलती, बैटिंग चलती है तो बॉलिंग नहीं चलती.

अमीर हुसैन ने पाकिस्तानी टीम पर बहुत गुस्सा निकाला और कहा कि ये शर्म का मुकाम है. ये किस तरह का क्रिकेट पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल रहे हैं. कैच ये छोड़ रहे हैं. वह हारिस रऊफ पर बहुत बुरी तरह से भड़के हुए थे, उन्होंने कहा कि हारिस रऊफ का ध्यान सिर्फ कान में उंगली डालने पर है, राफेल गिराने पर है. जहाज ऐसे जा रहा है, जहाज ऊपर जा रहा है, जहाज नीचे जा रहा है, इस पर उनका ध्यान है, ये कैसा क्रिकेट है इनका.

अमीर हुसैन ने कहा कि आज हारिस रऊफ इंडिया की विकेट नहीं ले पाया. हारिस रऊफ को आज तारे दिखाए हैं. फुलटॉस दे रहा था वो शिवम दुबे को कि मारो छक्के. ये कौन सी क्रिकेट आप खेल रहे हो, आपको पता ही नहीं है कि कहां बॉल डालनी है.

उन्होंने कहा कि हारिस ने चार ओवर में 50 रन दिए, जीता हुआ क्रिकेट आपने भारत के हाथ में डाल दिया. इंडिया को हारिस रऊफ ने जितवाया है. उसने ऐसी बॉल डाली हैं कि छक्के पर छिक्के लगे. विकेट लाने के लिए वो बॉल डाल रहा था और उस पर इंडियन बैट्समैन छक्के मार रहे थे. अमीर हुसैन इतने भड़के हुए थे कि उन्होंने हारिस रऊफ को जाहिल तक कह दिया.

Published at : 29 Sep 2025 12:47 PM (IST)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *