Israel Iran War News ASTANA Chinese President Xi Jinping said all related parties should work to de escalate tensions in Middle East


Israel Iran War: ईरान इजरायल में 5 दिनों से जंग जारी है. दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों और ड्रोन्स से हमले कर रहे हैं. इस कारण मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. इस मामले पर मंगलवार (17 जून, 2025) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

ईरान इजरायल तनाव को लेकर अपने पहले बयान में चीनी नेता ने कहा, ‘बीजिंग इस संघर्ष और टकराव से बहुत चिंतित है.’ चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘चीनी राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश मध्य पूर्व में अचानक तनाव बढ़ने से बहुत चिंतित है, जो ईरान के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई के कारण हुआ है.’

‘सभी पक्षों को तनाव आगे बढ़ने से रोकना चाहिए’

शी जिनपिंग ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को मध्य पूर्व में तनाव को जल्द से जल्द कम करने के लिए काम करना चाहिए, इसे और बढ़ने से रोकना चाहिए. शी ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में दूसरे चीन मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान ये बयान दिया. इस दौरान उनके साथ उज्बेक राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव भी मौजूद रहे. 

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन इस बात से बहुत चिंतित है कि ईरान के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान ने मध्य पूर्व में तनाव को अचानक बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि चीन ऐसी किसी भी कार्रवाई का विरोध करता है जो अन्य देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती हो. 

‘सैन्य संघर्ष समस्याओं का समाधान नहीं’

उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष समस्याओं का समाधान नहीं है और क्षेत्रीय स्थितियों का बढ़ना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों में नहीं है. चीनी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि चीन मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बहाल करने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़ें:

‘जिसकी मांग में सिंदूर भरा था…’, वाराणसी में कथा कहने पहुंचे मोरारी बापू तो क्यों भड़क गए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *