Muslim Population: ये है दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश! जानें क्या लिस्ट में है भारत

इस्लाम आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और विश्व की लगभग 25% आबादी यानी करीब 200 करोड़ लोग इसे मानते हैं. मुस्लिम केवल मिडिल ईस्ट तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका जैसे महाद्वीपों में भी बड़ी संख्या में फैले हुए हैं.

संयुक्त राष्ट्र और प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्टों के अनुसार, आने वाले दशकों में मुस्लिम आबादी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली जनसंख्या होगी. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2050 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय बन सकता है.

इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है. यहां करीब 24 करोड़ से अधिक मुस्लिम रहते हैं, जो कुल जनसंख्या का 88.25% है. इस्लाम यहां व्यापार मार्गों के ज़रिए आया और धीरे-धीरे स्थानीय संस्कृति में रच-बस गया.

पाकिस्तान में लगभग 24 करोड़ मुस्लिम रहते हैं. यहां की कुल जनसंख्या का 96% हिस्सा मुस्लिम हैं. पाकिस्तान एक इस्लामिक रिपब्लिक है और इसका संविधान इस्लाम को राज्य धर्म मानता है.

भारत में करीब 20 करोड़ मुस्लिम रहते हैं, जो इसे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम देश बनाता है. हालांकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन मुस्लिम यहां के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक ढांचे में गहरी भूमिका निभाते हैं.

बांग्लादेश में लगभग 15 करोड़ मुस्लिम रहते हैं, जो देश की कुल जनसंख्या का 91% हिस्सा है. यहां इस्लाम का गहरा सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व है.

अफ्रीका का सबसे बड़ा मुस्लिम देश नाइजीरिया है. यहां करीब 9 करोड़ मुस्लिम रहते हैं. हालांकि यह संख्या कुल आबादी का केवल 48.5% है, लेकिन नाइजीरिया मुस्लिमों की आबादी में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है.

मिस्र इस्लामी इतिहास और शिक्षा का केंद्र माना जाता है. यहां करीब 9 करोड़ मुस्लिम रहते हैं, जो कुल जनसंख्या का 94.74% हैं. अल-अजहर यूनिवर्सिटी जैसे धार्मिक संस्थान मिस्र को विशेष महत्व देते हैं.

तुर्किए की लगभग 98.14% आबादी मुस्लिम है. यहां करीब 8 करोड़ 40 लाख मुस्लिम रहते हैं. यह देश ऐतिहासिक रूप से खिलाफत शासन का केंद्र रहा है.

ईरान एक शिया बहुल देश है. यहां करीब 8 करोड़ 25 लाख मुस्लिम रहते हैं, जो कुल जनसंख्या का 99% हैं. इस्लामी क्रांति और शिया विचारधारा ने ईरान के इतिहास को गहराई से प्रभावित किया है.

चीन में लगभग 5 करोड़ मुस्लिम रहते हैं. इन्हें प्रायः उइगर समुदाय कहा जाता है. यहां मुस्लिम कुल जनसंख्या का केवल 3.6% हैं और उन पर धार्मिक प्रतिबंध भी लगाए गए हैं.

अल्जीरिया में लगभग 4 करोड़ 37 लाख मुस्लिम रहते हैं. यह देश उत्तर अफ्रीका में स्थित है और यहां इस्लाम को संवैधानिक रूप से राज्य धर्म का दर्जा प्राप्त है.

Published at : 26 Sep 2025 09:03 AM (IST)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *