पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली जिले में स्थित पाकिस्तानी सेना के कैंप में शुक्रवार (17 अक्टूबर, 2025) को एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. इस आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के 7 जवानों की मौत हो गई है. पाकिस्तानी सेना का यह कैंप अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक है.
पाकिस्तानी सेना के शिविर में इस आत्मघाती हमले को तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों की ओर से अंजाम दिया गया है. टीटीपी के हमलामर ने विस्फोटकों से भरी कार को पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा दी और धमाका कर दिया. बताया जा रहा है कि इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादूर गुट ने ली है.
इस भयावह आत्मघाती हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कैंप से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है.
Two powerful suicide bombings target Pakistan Army camps in North Waziristan. pic.twitter.com/iu1aCMZFur
— WLVN (@TheLegateIN) October 17, 2025
🇵🇰 Mir Ali, North Waziristan
Massive suicide attack on Pakistan security forces
Hafiz Gul Bahadur group has taken responsibility of the attack. pic.twitter.com/FTRZ0W81A7
— ConflictX (@ConflictXtweets) October 17, 2025
कौन है तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान?
तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP), जिसे पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है, कई अलग-अलग आतंकवादी समूहों का एक गठबंधन है, जिसे साल 2007 में संघीय प्रशासित जनजातीय इलाकों में अलकायदा से जुड़े आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के अभियानों के बाद एकजुट किया गया था.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हाल ही में हुआ संघर्ष
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में एक भीषण संघर्ष हुआ है. दोनों देशों के बीच सीमावर्ती इलाकों में हुआ तनाव इतना भयानक था, जिसमें एक हफ्ते से जारी तनाव के बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों की संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए.
दरअसल, इन दोनों देशों के बीच हालिया संघर्ष तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान ने कथित रूप से अफगानिस्तान से अनुरोध किया कि वह सीमा पार अपने इलाके से पाकिस्तान के अंदर हमले करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करे. वहीं, अफगानिस्तान ने अपने क्षेत्र में पाकिस्तान पर हमला करने वाले किसी भी आतंकी समूह की मौजूदगी को सिरे से खारिज कर दिया है.
यह भी पढे़ंः ’20 सालों में बिहार में सबसे बड़े बहुमत से बनेगी NDA सरकार’, सारण में बोले अमित शाह