Pakistan rejects indian media claims Danger of kidnapping while hosting champions trophy 2025 safely | ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आतंकी खतरे के दावों पर भारत को लेकर क्या बोल गया पाकिस्तान, कहा


Pakistan On Indian Media: पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोमवार को भारतीय मीडिया द्वारा ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ संभावित आतंकी खतरे के दावों को सख्ती से खारिज किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टूर्नामेंट की मेजबानी शांति और कुशलता से कर रहा है, जबकि भारतीय मीडिया झूठे प्रचार के जरिये खेल का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है.

भारतीय मीडिया ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने हाई अलर्ट जारी किया, जिसमें कहा गया कि “सक्रिय गुप्त समूह” विदेशी खिलाड़ियों को फिरौती के लिए अपहरण करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि पाकिस्तान ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा तैनात की है. तरार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि “भारत का दुष्प्रचार अपनी मौत मर जाएगा,” और पाकिस्तान “शांतिपूर्ण और कुशल” तरीके से टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है.

पाकिस्तान में खेल की सफलता 
तरार ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच का हवाला देते हुए कहा कि स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था, जिससे पाकिस्तान की खेल मेजबानी की सफलता का प्रमाण मिलता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोग आयोजन को सफल होता नहीं देख पा रहे हैं और जल्द झूठे प्रचार का पर्दाफाश हो जाएगा.

ISKP का बड़ा प्लान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत) से संभावित खतरे के बारे में पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने आगाह करने का दावा किया था. खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ISKP ने इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में विदेशी नागरिकों को अपहरण करने की योजना बनाई है, खासतौर पर चीन और अरब नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने कई ठिकानों को भी चुना था, जहां पर वो लोगों का अपहरण करके लाते और रखते.

ये भी पढ़ें: ‘गली-मोहल्ले से पकड़े 11 लड़के और भेज दिया खेलने’, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खराब परफॉर्मेंस पर किसने दिया बयान

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *