People from 5 new countries will be able to travel visa-free to China


Travel Visa-Free to China: चीन एक जून से ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, पेरू और उरुग्वे आदि 5 देशों के सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-मुक्त नीति का परीक्षण करेगा. इसके कारण चीन की एकतरफा वीजा-मुक्त यात्रा सूची में 5 नए सदस्य जोड़े जाएंगे. 1 जून साल 2025 से 31 मई साल 2026 तक  इन 5 देशों के सामान्य पासपोर्ट धारक व्यवसाय करने, पर्यटन करने, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने और आदान-प्रदान पारगमन करने के लिए बिना वीजा के चीन में 30 दिनों के भीतर प्रवेश कर सकेंगे. 

यह पहली बार है कि चीन की वीजा-मुक्त नीति को लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के देशों तक बढ़ाया गया है. अब तक, चीन में एकतरफा वीजा-मुक्त नीति लागू करने वाले देशों की संख्या बढ़कर 43 तक पहुंची है. चीन ने पांच नए देशों को वीजा मुक्त नीति के परीक्षण में शामिल कर लिया है.

43 देशों के लोग बिना वीजा के प्रवेश करेंगे

बता दें कि अब इसके बाद चीन में एकतरफा वीजा – मुक्त नीति लागू करने वाले देशों का आंकड़ा बढ़कर 43 हो गया है. मतलब की चीन में कुल 43 देशों के लोग बिना वीजा के भी आ सकते हैं और साथ ही में इन देशों के लोगों को ना सिर्फ घूमने की इजाजत है, बल्कि बिजनेस करने की भी इजाजत दी गई है, जहां चीन ने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के देशों तक वीजा-मुक्त नीति को बढ़ाया गया है.

भारतीय किन किन देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं?

भारतीय नागरिक नेपाल और भूटान जैसे पड़ोसी देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा, मॉरीशस, मालदीव, इंडोनेशिया, फिजी, डोमिनिका, ग्रेनेडा, जमैका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस जैसे कई देशों में भी वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा है. कुछ देशों में भारतीयों को आगमन पर वीजा मिलता है, जिससे यात्रा आसान हो जाती है. यह सुविधा पर्यटन को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दी जाती है.

यह भी पढ़ें –

शांगरी-ला डायलॉग में CDS अनिल चौहान ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया, कहा – ‘भारत के संयम की सीमा…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *