PM Modi Speech: ‘भ्रूण हत्या की गई’, क्या था नारी शक्ति संशोधन विधेयक, प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाई पूरी खूबियां


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पीएम मोदी ने कहा, महिला आरक्षण बिल का प्रयास अधूरा रहा।
  • उन्होंने कहा, 40 साल से लंबित नारी के अधिकार रुके।
  • पीएम ने कांग्रेस व सहयोगियों पर बिल को रोकने का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा, विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान रोकी है।

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को देश के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के संशोधन विधेयक यानी महिला आरक्षण बिल के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम भारत की माताओं-बहनों और बेटियों को उनका अधिकार नहीं दिला पाए. यह देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने का साफ नियत के साथ, ईमानदारी के साथ किया गया प्रयास था. नारी को भारत की विकास यात्रा में सहयात्री बनाने और सबको जोड़ने का प्रयास था.

पीएम मोदी ने गिनाई बिल की खूबियां

उन्होंने कहा, ‘यह पिछले 40 साल से लटके हुए नारी के अधिकार को 2029 के अगले लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था. नारी शक्ति वंदन संशोधन 21वीं सदी के भारत की नारी को नए अवसर देने, नई उड़ान देने और उसके सामने से सभी बाधाओं को हटाने का महायज्ञ था. यह देश की आधी आबादी को उसका अधिकार देने का साफ नियत के साथ, ईमानदारी के साथ किया गया प्रयास था. नारी को भारत की विकास यात्रा में सहयात्री बनाने और सबको जोड़ने का प्रयास था. नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है.’

उन्होंने कहा, ‘यह संशोधन देश के हर राज्य की शक्ति में एकसमान वृद्धि का प्रयास था. यह संसद में सभी राज्यों को अधिक ताकत देने का प्रयास था. चाहे राज्य छोटा या बड़ा, जनसंख्या ज्यादा या कम सभी को एक समान करने की ईमानदार कोशिश थी, लेकिन इस ईमानदार कोशिश की कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूण हत्या कर दी है.’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), समाजवादी पार्टी और डीएमके जैसे दल इस भ्रूण हत्या को गुनेहगार हैं. ये देश के संविधान के अपराधी हैं. ये देश की नारी शक्ति के अपराधी हैं.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Speech in Hindi: प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम संबोधन, कहा- ‘नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया, मैं माफी मांगता हूं’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के विषय से ही नफरत करती है. उसने हमेशा से ही महिला आरक्षण को रोकने के लिए षड्यंत्र किए हैं. इस दिशा में पहली जितनी बार भी कोशिश की गई, हर बार कांग्रेस ने रोड़े अटकाए हैं. इस बार भी कांग्रेस और उसके साथियों ने महिला आरक्षण को रोकने के लिए एक के बाद एक नए झूठ का सहारा लिया. कभी संख्या को लेकर या कभी किसी और तरीक से कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह करने की कोशिश की और ऐसा करके इन दलों ने भारत की नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा दिखा दिया है, अपना मुखौटा उतार दिया है.

यह भी पढ़ेंः ‘ओछी राजनीति कर विपक्ष ने पास नहीं होने दिया बिल’, महिला आरक्षण पर आया PM मोदी का रिएक्शन, तमिलनाडु में कांग्रेस पर बरसे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *