POK Rawalakot terror attack 2 policeman dead in bomb blast


Rawalakot POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में पुलिस और बागियों के बीच भिड़ंत हो गई. इस दौरान 4 बागियों की मौत हुई है. वहीं 2 पुलिसकर्मियों ने भी जान गंवाई है. घटना PoK के रावलोट के हसनकोट इलाके की है, जहां स्थानीय पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान बागियों और रावलोट पुलिस के बीच फायरिंग हुई. बागियों ने पुलिस पर गोलीबारी के अलावा बम भी फेंके. 

बागियों के बम फेंकने की वजह से 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 6 घायल हैं. इनका इलाज CMC रावलकोट में चल रहा है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में मरने वालों में जर्नोश नसीम और उसके साथी हैं, जिन्हें पाकिस्तान की सरकार आतंकवादी बता रही है. पिछले साल ही जर्नोश नसीम को पाकिस्तानी सेना द्वारा गायब करने पर पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुआ था.

मानवाधिकार एक्टिविस्ट था जर्नोश

मृतक जर्नोश नसीम PoK का मानवाधिकार एक्टिविस्ट है और पाकिस्तानी सेना द्वारा PoK में लोगों का उत्पीड़न करने और उन्हें गायब करने का मुद्दा उठाता था और विरोध प्रदर्शन करता था. इसी साल अप्रैल में PoK में पाकिस्तानी सरकार के गृहमंत्री ने जर्नोश और उसके साथियों पर आतंकी गतिविधि में शामिल होने और कुछ महीने पहले पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाया था. हालांकि जर्नोश नसीम का किसी भी आतंकी संगठन के साथ संबंध अब तक स्थापित नहीं हुआ है.

एसएसपी पुंछ ने बताया पूरा मामला

पुंछ के एसएसपी रियाज मुगल ने कहा, ”PoK के पुँछ जिले की पुलिस के मुताबिक रावलकोट मे बीती रात पुलिस को जानकारी मिली थी की जर्नोश, उसका भाई और अन्य साथी हुसैन कोट में जंगल में छिपे हैं, जिन्हें पकड़ने पुलिस की टीम पहुंची थी. क्योंकि जर्नोश उसके भाई और अन्य साथीयों पर दो हत्या के आरोप हैं , जैसे ही पुलिस पहुंची उसके साथियों ने फायरिंग की और पुलिस पर बम फेंका, जिसमें 20 पुलिसकर्मी घायल हैं और 2 की मौत हो गई.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *