Putin India Visit Live: आज भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी संग पर्सनल डिनर, जानें कब दिल्ली में उतरेगा विमान


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। आगमन के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे, जैसा कि पिछले वर्ष मॉस्को में पुतिन ने मोदी के लिए किया था। शुक्रवार को पुतिन का औपचारिक स्वागत होगा, जिसके बाद 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज देंगे, जबकि पुतिन सुबह राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वार्ता के बाद पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे और अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *