tourist submarine sank off egypt red sea coast 6 feared dead among 44 onboard


Tourist Submarine sank in the Red Sea : मिस्र के लाल सागर में हर्गहाडा शहर के समुद्री तट पर गुरुवार (27 मार्च) की सुबह में एक टूरिस्ट सबमरीन डूब गई. इस भयानक घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत और 9 लोगों की घायल होने की आशंका है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद करीब 29 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और चार गंभीर रूप से घायलों के साथ अन्य सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिस्र के हर्गहाडा शहर के तट पर डूबे इस टूरिस्ट सबमरीन का नाम सिंदबाद था. इस सबमरीन में करीब 44 यात्री सवार थे, जो कि समुद्री तट पर हार्बर के पास गुरुवार (27 मार्च) की सुबह में डूब गई.

घटनास्थल पर घायलों के लिए भेजे गए 21 एंबुलेंस

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की गंभीरता को देखते हुए घायलों के अस्पताल पहुंचाने के लिए 21 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजे गए. सिंदबाद सबमरीन में कुल 44 यात्री अलग-अलग देशों के नागरिक सवार थे, जो मिस्र के लाल सागर की गहराई में कोरल रिफ्स और ट्रॉपिकल मछलियों को एक्सप्लोर करने के लिए गए थे. ये टूरिस्ट सबमरीन समुद्र में 72 फीट की गहराई तक जा सकती है, लेकिन किसी अनजाने कारण की वजह से डूब गई. हालांकि, इस सबमरीन के डूबने के कारण की अभी जांच की जा रही है.

 

(यह ब्रेक्रिंग न्यूज है. इसे अपडेट किया जा रहा है.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *