Trump On US SC: ‘…तो अमेरिका को लौटाने होंगे अरबों डॉलर’, अमेरिकी SC के फैसले से पहले क्यों घबराए ट्रंप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अपनी टैरिफ पॉलिसी को लेकर बयान आया है और ट्रंप इससे खुद घबराते नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने मंगलवार (20 जनवरी) को कहा कि देश का सुप्रीम कोर्ट उनकी टैरिफ नीति के खिलाफ फैसला सुना सकता है और अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका को पिछले साल टैरिफ से कमाए गए अरबों डॉलर वापस करने पड़ सकते हैं.

ओवल ऑफिस में अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि सुप्रीम कोर्ट टैरिफ के बारे में क्या फैसला करेगा. अगर हम यह मुकदमा हार जाते हैं तो हमें टैरिफ के रूप में कमाए गए अरबों डॉलर वापस करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा.” 

बता दें कि ये टिप्पणियां तब आईं, जब ट्रंप ने 20 जनवरी, 2025 को अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से ओवल ऑफिस में एक साल पूरा होने का जश्न मनाया. ट्रंप ने अपने आर्थिक रिकॉर्ड का बचाव करते हुए बाइडेन प्रशासन पर जमकर हमला बोला और अपने प्रशासन की उपलब्धियों का खूब बखान किया.

पिछली सरकारों पर साधा निशाना
ट्रंप ने माइग्रेशन संबंधी चुनौतियों के लिए पिछली सरकारों में अपनाई गई नीतियों को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा, “अगर बाइडेन युग की खुली सीमा नीतियां नहीं होतीं तो ये समस्याएं नहीं होतीं.” उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे के बावजूद “हम दुनिया में सबसे चर्चित देश बने हुए हैं.”

सोमालिया को लेकर क्या बोले ट्रंप
इसके अलावा ट्रंप ने कई विवादास्पद दावे भी किए, जिनमें मिनेसोटा में वित्तीय अपराधों के आरोप शामिल हैं. ट्रंप ने बिना कोई सबूत दिए कहा, “मिनेसोटा में वित्तीय अपराध अविश्वसनीय हैं और राज्य से 19 अरब डॉलर गायब हैं. सोमालियाई लोगों ने यह पैसा लिया है.” उन्होंने आगे कहा, “सोमालिया तो देश ही नहीं है अगर यह देश है तो यह दुनिया का सबसे बुरा देश है.”

अमेरिकी विदेश नीति को लेकर ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला ने पहले अपनी जेलें संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खोल दी थीं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वह उस देश को पसंद करते हैं क्योंकि वह अब हमारे साथ काम कर रहा है.”

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी से हलचल, क्या ट्रंप को बड़ा झटका देने जा रहा भारत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *